Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान में ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

विचारों की अभिव्यक्ति और रचनात्मकता का दिखा संगम, 15 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

 

धमतरी, 4 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मक अभिव्यक्ति, तार्किक चिंतन, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी मेनोनाइट हायर सेकेंडरी स्कूल, धमतरी में ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। धमतरी विकासखंड के 42 संकुलों के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों से विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने अपने विचारों, कल्पनाशीलता और कला कौशल के माध्यम से प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया।

 

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘डिजिटल भारत’, ‘स्वच्छ भारत’, ‘नक्सलवाद’, ‘नया कश्मीर’ और ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे समसामयिक एवं राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने विषयों के विभिन्न पहलुओं को तार्किक ढंग से रखते हुए राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, तकनीकी विकास, सामाजिक एकता और उज्ज्वल भारत की परिकल्पना पर सारगर्भित वक्तव्य दिए।

 

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण, स्वच्छता तथा अपने सपनों के भारत की कल्पना को कागज पर साकार किया। उनकी रचनाओं में कल्पनाशीलता के साथ-साथ समाज और देश के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण भी दिखाई दिया।

 

भाषण प्रतियोगिता में रीति जैन प्रथम

 

भाषण प्रतियोगिता में विद्या कुंज हायर सेकेंडरी स्कूल, लोहरसी की रीति जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएम श्री एमआरडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय, बठेना की प्रिया सोनी द्वितीय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरतुली की माम्यांशी साहू तृतीय स्थान पर रहीं।

 

चित्रकला में 12 विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

चित्रकला प्रतियोगिता में थनेन्द्र साहू, गगन पटेल, हीना सिन्हा, अंजु निषाद और मानसी साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओजस्वी निर्मलकर, कृतियां चक्रधारी, चांदनी ध्रुव, हर्ष देवांगन, करुणा पटेल और सीमा साहू द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं हुजैफा काजी, नूतन सिन्हा, ओजस्वी साहू और मुकेश साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में धमतरी विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विद्यार्थी अपने विचारों और रचनात्मक प्रतिभा को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करेंगे।

 

विद्यार्थियों की रचनात्मकता से प्रभावित हुए अतिथि

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत धमतरी के उपाध्यक्ष केशव साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भोथली मंडल अध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल उपस्थित रहे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर चौधरी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमलेश ध्रुव, बीआरसीसी ललित सिन्हा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से संवाद करते हुए उनके चित्रों के विषय और परिकल्पना के बारे में जानकारी ली तथा उनकी रचनात्मक सोच की सराहना की। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की ओजपूर्ण, तार्किक और सारगर्भित प्रस्तुतियों ने भी अतिथियों एवं उपस्थित शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ समसामयिक विषयों को समझने, अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने और समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करती हैं। विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देना उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर चौधरी ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन व्याख्याता सुरेश कुमार साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विकासखंड के संकुल समन्वयकों, शिक्षकों, निर्णायकों, संस्था प्रमुखों एवं पालकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • Related Posts

    मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    कोरबा, 4 अक्टूबर 2026/ कोरबा/भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में…

    Read more

    श्रम विभाग की सहायता से पल्लवी यादव को मिला मातृत्व का संबल

    मिनीमाता महतारी जतन योजना से प्राप्त 20 हजार रुपये से बच्चे के पालन-पोषण में मिली मदद कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ बालको क्षेत्र के नया रिस्दा भदरापारा निवासी पल्लवी यादव को…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी