Ro no D15139/23

सभी अधिकारी संवेदनशील होकर विभागीय कार्यों का करें संपादन – प्रभारी सचिव डॉ.कमलप्रीत सिंह

बस्तर प्रभारी सचिव ने किया विभागीय कार्यों की समीक्षा

जगदलपुर 28 अप्रैल 2025/ बस्तर जिला प्रभारी सचिव  डॉ.कमलप्रीत सिंह ने कहा कि बस्तर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, यहाँ पर शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन में सभी अधिकारी संवेदनशील होकर संपादन करें। प्रभारी सचिव श्री सिंह ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कही। बैठक में सुशासन तिहार के प्राप्त आवेदनों पर चर्चा कर उनके गुणवत्ता पूर्ण निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि निराकरण की जानकारी सुशासन शिविर में आवेदन कर्ता को देने के लिए निर्देशित किए। बैठक में  प्राप्त आवेदनों का विभाग समीक्षा भी किए जिसमे सामाजिक पेंशन के प्रकरण, उज्ज्वला योजना के आवेदन,शौचालय के आवेदन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वन अधिकार मान्यता पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करने कहा ।
इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के कचरा संग्रहण व निर्मित शेड के तहत सेग्रीगेशन, प्रधानमंत्री आवास योजना स्थायी प्रतीक्षा सूची पीडब्लूएल में बचे हुए परिवार एवं आवास प्लस की प्रगति, मनरेगा,आंगनबाड़ी पीडीएस भवन, कुआ निर्माण के कार्यो की समीक्षा किए । उन्होंने समीक्षा के दौरान पीएमजीएसवाय के स्वीकृत कार्यो को मई जून तक पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।पीएमजीएसवाय -4 और जुगा के छुटे बसाहटो को भी जोड़ कर विकास कार्य करें।
प्रभारी सचिव ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली अन्तर्गत राशन सामाग्रियों का भण्डारण एवं वितरण में गुड़ व चना की उपलब्धता का संज्ञान लिया।  मध्यान भोजन योजना, शिक्षक युक्तियुक्तकरण, शिक्षक विहीन स्कूल, का समीक्षा करते हुए कहा कि एक ही परिसर में संचालित स्कूलों के शिक्षकों का उपयोग शिक्षक की कमी वाले में किया जा सकता है। उन्होंने छात्रवृत्ति में स्वीकृत विद्यार्थियों को राशि डिसबर्स की गैप का संज्ञान लिया उसके बचे राशि का भुगतान जल्द करवाने के निर्देश दिए ।कौशल विकास में प्रशिक्षण के बाद उसका रोजगार की व्यवस्था का संज्ञान लिया। पीएम विश्वकर्मा योजना अन्तर्गत प्रशिक्षण पीएमकेवीवाय योजना अंतर्गत प्रशिक्षण उपरांत उनके स्कील का एसेसमेट करवाने कहा ।
कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग प्रधानमंत्री सम्मान निधि  में ई केवायसी की स्थिति,आधार सिडिंग की स्थिति, लैण्ड सिडिंग की स्थिति की प्रगति। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, रबी-खरीफ में धान का रकबा  कितना है। धान के बदले अन्य योजना हेतु , लघु वनोपज का संग्रहण ऑन लाईन पेंमेट की स्थिति, तेदुपत्ता का संग्रहण अन्य लघु वनोपज संग्रहण, इमली संग्रहण, वन्य प्राणी द्वारा जनहानि की समीक्षा किये । लोक निर्माण विभाग के जिले में स्वीकृत, प्रगतिरत, सड़कों के मरम्मत संधारण कार्य भवन निर्माण कार्य, निर्माण कार्य में विलंब करने वाले ठेकेदारों को हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए । जल जीवन मिशन के संबंध में पानी की उपलब्धता का स्त्रोत का संज्ञान लिया। जल-जीवन में पाईप लाईन ओवरहेड पम्प को चालू हालत में रखें और  सभी घर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। नक्सल पीडितों के पुनर्वास की कार्यवाही, शराब व गांजा पर नियंत्रण, सड़क दुर्घटना के मामलों में हेल्मेट का उपयोग को बढावा दे,चालानी कार्यवाही करें। म्यूल अकाउंट ,चिटफण्ड कम्पनी पर कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रांड के लिए जागरूकता कैम्पेन का आयोजन करें।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,स्टैण्ड अप इंडिया योजना, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन में जिला अभिलेखागार का कम्प्यूटीकरण की स्थिति का संज्ञान  लेकर बैकअप डाटा भी रखें। इसके अलावा उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी टू ईंट व पोषण आहार के प्रदाय करने स्थिति आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय व पेयजल की उपलब्धता का संज्ञान लिया। महिला एवं बाल विकास के अन्य विंग का एसडीएम स्तर के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाए। नगर निकाय के विकास कार्यों की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की प्रगति, सामाजिक पेंशन की स्थिति , पीएचसी में दवाईयों की, संस्थागत प्रसव, पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान कार्ड सहित श्रम विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा किए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास

        पर्यटन एक ऐसी यात्रा या भ्रमण है, जो मनोरंजन या फुर्सत के क्षणों का आनंद उठाने के उद्देश्य से किया जाता है। अतिथि देवो भवः भारतीय परंपरा प्राचीन…

    Read more

    बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

        *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी* *जैविक प्रमाणन से बस्तर के वनोपज…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?