Ro no D15139/23

सभी एसडीएम करें अधीनस्थ न्यायालयों का नियमित निरीक्षण- कलेक्टर

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

जशपुरनगर 29 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को सभी राजस्व अधिकारियों की जिला कार्यालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में कलेक्टर ने पक्षकारों को पेशी की जानकारी सही समय पर प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न प्रकरणों में शासन द्वारा समय सीमा पर निपटारा करने को कहा तथा इन प्रकरणों के निपटान में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने प्रत्येक माह में निर्धारित मानदंडों के अनुसार सभी तहसील न्यायालयों एवं उनकी सभी शाखाओं का निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण, बटांकन, सीमांकन, डायवर्सन, खाता विभाजन, फौती नामांतरण, अभिलेख दुरुस्ती, नक्शा बटांकन, आधार प्रविष्टियों, किसानों का मोबाइल नम्बर अपडेट, किसान किताब आदि के लंबित प्रकरणों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने न्यायालयों में लंबे समय से लंबित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एसडीएम ओंकार यादव, नंदजी पांडे, ऋतुराज सिंह बिसेन, तहसीलदार राजश्री राजनपथे सहित सभी तहसीलदार ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

  • Related Posts

    एग्रीस्टैक एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश समय-सीमा के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

    जशपुरनगर 05 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज वर्चुअल माध्यम से कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं विभिन्न कार्यों की प्रगति…

    Read more

    ( जशपुरनगर समाचार) कलेक्टर  रोहित व्यास ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की

      आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने और सभी केंद्रों में पेयजल-शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर जशपुरनगर 05 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?