Ro no D15139/23

सुशासन तिहार-2025: करमरी के सोलर ड्यूल पंप संयंत्र को कार्यशील करने से ग्रामीणों को सुलभ हो रहा पेयजल

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के द्वारा जिले के विभिन्न स्थलों में पेयजल व्यवस्था हेतु 1043 नग सोलर ड्यूल पम्प तथा जल जीवन मिषन अंतर्गत 777 नग सोलर ड्यूल पम्प स्थापित किये गये हैं। इसी कड़ी में सुशासन तिहार-2025 में विकासखण्ड बस्तर अंतर्गत ग्राम करमरी भाटागुड़ा पारा के आवेदक श्री गणेश राम द्वारा क्रेडा विभाग से स्थापित सोलर ड्यूल पम्प संयंत्र अकार्यशील होने की शिकायत की गई थी। प्राप्त शिकायत पर क्रेडा कार्यालय द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अकार्यशील संयंत्र को टेक्नीशियन भेजकर तकनीकी समस्या को दुरूस्त करके संयंत्र को गत 21 अप्रैल 2025 को कार्यशील किया गया है। सोलर ड्यूल पंप मरम्मत एवं सुधार हो जाने से ग्रामीणों के समस्या का समाधान होने के साथ ही ग्रीष्मकाल में उन्हें पेयजल सुलभ हो रहा है। क्रेडा द्वारा उक्त समस्या के निदान हेतु त्वरित कार्यवाही कर संयंत्र को कार्यशील करने से ग्रामीणों ने खुश होकर प्रशासन के प्रति आभार जताया है। सहायक अभियंता श्री सिदार ने इस बारे में बताया कि वर्तमान में क्रेडा के द्वारा मरम्मत योग्य सोलर ड्यूल पंपों का परीक्षण कर सुधार निरंतर किया जा रहा है।

  • Related Posts

    जिला अस्पताल राजनांदगांव को मिला एफएसएसएआई का 5-स्टार ईट राइट कैंपस प्रमाण-पत्र

    छत्तीसगढ़ का प्रथम अस्पताल, जिसे मिला 5-स्टार ईट राइट कैंपस का गौरव*   राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जिला अस्पताल राजनांदगांव…

    Read more

    पोटा केबिन मुरतोंडा पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    परिसर में बागवानी और सीपेज सुधार के सख्त निर्देश*   रायपुर,03 सितम्बर 2026/ सुकमा जिले में दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के संकल्प के साथ शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे