Ro no D15139/23

धमतरी शहर के ड्रेनेज प्लान को मंजूरी : पहले चरण के लिए लगभग 5.76 करोड़ रूपये भी स्वीकृत

छः जगहों पर पहले चरण में शुरू होगा काम, जल्द निकलेगा टेंडर

धमतरी 30 अप्रैल 2025/ धमतरी नगर में लम्बे समय से चले आ रही जलभराव की समस्या का चरणबद्ध तरीके से समाधान करने के लिए राज्य शासन ने शहर के ड्रेनेज प्लान को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की स्वीकृति के बाद शहर के ड्रेनेज प्लान के लिए पहले चरण में पांच करोड़ 76 लाख 39 हजार रूपये भी मंजूर कर दिये गये हैं। इस राशि से शहर के छः क्षेत्रों में जल निकासी के लिए नाली, कल्वर्ट, रिटर्निंग वॉल, पम्प हाउस बनाने जैसे कई यथोचित काम किए जाएंगे। शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए आरसीसी स्टार्म वॉटर ड्रेनेज योजना को कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में नगरनिगम द्वारा तैयार किया गया है। योजना से पूरे शहर का ड्रेनेज सिस्टम चरणबद्ध रूप से सुधारा जाएगा। नगरनिगम में शहर के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का जीआईएस मैपिंग और विभिन्न पहुलुओं पर तकनीकी सर्वे कर इस विस्तृत परियोजना को तैयार किया है। निगम के महापौर श्री रामू रोहरा के विशेष प्रयासों से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव ने इस परियोजना को स्वीकृति दी है।
शहर का पूरा ड्रेनेज प्लान लगभग 50 करोड़ रूपये की विस्तृत योजना है, जिसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। योजना के पहले चरण में शहर के सबसे अधिक जलभराव वाले छः इलाकों फॉरेस्ट ऑफिस से सब्जी मंडी, गुजराती नाला, गडढ्ापारा, संत लहरी नगर गेट से कोलकाता फोटो स्टुडियो, दुर्गा मंदिर से सावा नदी पुल तथा श्यामतराई मंडी गेट से सोनवानी पुलिया तक के क्षेत्र में काम शुरू किया जाएगा। इन क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार आरसीसी ड्रेन, डबल सेल नाली, कल्वर्ट, रिटर्निंग वॉल, पम्प हाउस निर्माण के साथ-साथ विभिन्न पोल शिफ्टिंग जैसे काम किए जाएंगे। नगरनिगम जल्द ही योजना के पहले चरण के लिए निविदा आमंत्रित करेगा।
महापौर श्री रामू रोहरा ने इसे नगर निगम की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह स्वीकृति नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम है। हमारा प्रयास कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने परियोजना को लेकर कहा कि आयुक्त, श्रीमती प्रिया गोयल और नगरनिगम की टीम ने व्यवस्थित सर्वेक्षण कर शहर में जलभराव के मूल कारणों की पहचान की है। यह योजना न केवल जलभराव को नियंत्रित करेगी, बल्कि शहर की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएगी। कलेक्टर ने यह भी बताया कि प्रशासन का लक्ष्य आगामी मानसून से पहले प्राथमिक कामों को पूरा करना है, ताकि इस बार के बारिश के मौसम से ही धमतरीवासियों को कुछ हद तक जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

  • Related Posts

    ग्राम बिंद्रा नवगांव में 1.5 एकड़ शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

      धमतरी, 15 जून 2026। कलेक्टर के निर्देशानुसार आज राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं ग्राम पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बिंद्रा नवगांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।…

    Read more

    किसानों के हित में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई : अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों पर शिकंजा

    859 बोरी रासायनिक उर्वरक एवं 700 बोरी जैविक खाद जब्त, 03 उर्वरक लाइसेंस निलंबित   धमतरी, 14 जून 2026/ खरीफ सीजन के दौरान किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC