Ro no D15139/23

जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी के छात्र विक्रांत वर्मा को मिला मानक अवार्ड

भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा नवाचारी विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए दिया जाता है यह अवार्ड

जशपुरनगर 30 अप्रैल 2025/ जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी के छात्र विक्रांत वर्मा को भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा नवाचारी विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए मानक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सिर्फ एक उपलब्धि भर नहीं है, बल्कि यह उनके विज्ञान की दिशा में आगे बढ़ने की शुरूआत है।  उन्हें उनके प्रोजेक्ट के लिए सम्मान स्वरूप ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और 10,000 की राशि प्रदान की गई है। यह सम्मान हासिल करने के बाद उनका चयन जिला स्तर की प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता डीएलईपीसीएस के लिए हुआ है।
फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पतरापाली  के रहने वाले विक्रांत जब आठवीं के छात्र थे तब उन्होंने अपना इलेक्ट्रिक चार्जिंग से संबंधित प्रोजेक्ट का आईडिया इन्सपायर्ड अवार्ड के बेबसाइट https://inspireawards-dst.gov.in/  पर अपलोड किया। उनके इस आइडिया को विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा चयनित किया गया और उन्हें सम्मान स्वरूप यह अवार्ड मिला है। विक्रांत अभी नवमीं में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें यह अवार्ड 27 अप्रैल 2025 को जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसीपल श्री नवीन गुप्ता के हाथों प्राप्त हुआ है। अवार्ड मिलने पर विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।
विक्रांत ने बताया कि आने वाला समय रिन्यूबल एनर्जी का है। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह जरूरी है। भारत सहित पूरा विश्व इस दिशा पर आगे बढ़ रहे हैं। उनकी सोच थी इस दिशा में अपना कुछ योगदान दे सके। बचपन से प्रतिभाशाली श्री विक्रांत की प्रारंभिक शिक्षा कांसाबेल में हुई। आगे की पढ़ाई के लिए उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ। बचपन से ही उन्हें साइंस में रूचि थी और नए आईडिया उनके दिमाग में आते रहते हैं। स्कूल में उनके शिक्षक उन्हें हमेशा से प्रोत्साहित करते रहे हैं। विक्रांत ने बताया कि बड़े होकर वे आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। पिता श्री बसंत वर्मा ने बताया कि विक्रांत बचपन से पढ़ाई में तेज था। विज्ञान में उनकी ज्यादा रूचि थी। उन्होंने कहा उनकी प्रतिभा देश के विकास में काम आए यह उनकी लिए खुशी की बात होगी।

  • Related Posts

    आदर्श विद्यालय में प्रवेश  हेतु आवेदन 3 अप्रैल तक प्रवेश परीक्षा 7 अप्रैल को

     जशपुरनगर 03 मार्च 2026/ जिला मुख्यालय जशपुर नगर के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  में प्रवेश की समय सारिणी जारी कर दी गयी है। विद्यालय के प्राचार्य  ने इस सम्बंध में…

    Read more

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति 09 मार्च तक

     जशपुरनगर 03 मार्च 2026/ आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान  के तहत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन हेतु चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख