Ro no D15139/23

महतारी वंदन से मिला आर्थिक सम्बल,पक्के मकान से खुली सुरक्षित भविष्य की राह

योजनाओं से लाभान्वित हो रही वृद्धा वेदकुँवर
कोरबा । नदी किनारे अपने गाँव के कच्चे मकान में रहती आई वृद्धा वेदकुँवर ने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें एक दिन कच्चे मकान से छुटकारा मिल जाएगा। वह सोचती थी कि उन्हें तो बस इसी झोपड़ी में ही जिंदगी गुजारनी होगी। वृद्धा वेदकुँवर के लिए वह दिन बहुत खुशी का था,जब उन्हें पता चला कि गाँव में उनका नाम भी पीएम आवास योजना से पक्का मकान के लिए आया है। शुरुआत में तो वेदकुँवर को लगता था कि वह कैसे मकान पूरा बनवा पाएगी,मगर जैसे-जैसे राशि किश्तों में आती गई, उनके मकान की नींव से लेकर दीवार भी बनती गई। वेदकुँवर का मकान आने वाले कुछ दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा। उनका कहना है कि मकान बनने के बाद वह अपनी बेटी के साथ पक्के मकान में ही रहेगी और उन्हें जिस तरह झोपड़ी में परेशानी उठानी पड़ती थी वह यहाँ नहीं उठाना पड़ेगा।
कोरबा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम जोगीपाली की वेदकुँवर पटेल ने बताया कि पीएम आवास की स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने अपना घर बनवाना शुरू किया। अभी दो किश्त मिल चुकी है। पक्का मकान बनने से उन्हें बहुत राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि झोपड़ी में बहुत सालो तक रहना पड़ा। इस दौरान बारिश से लेकर अन्य दिनों में भी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने बताया कि इस बारिश से पहले घर को पूरा बनवाकर इसमे ही रहना शुरू करेंगे। वृद्धा वेदकुँवर ने बताया कि उन्हें महतारी वन्दन योजना अंतर्गत एक हजार की राशि भी मिलती है। इस राशि का उपयोग हर माह घर की आवश्यकता को पूरा करने जरूरी सामग्री क्रय करती है। उनका कहना है कि हम जैसी गरीब महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना किसी वरदान से कम नहीं। इनसे हमें आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं से हम जैसे लोगों को न सिर्फ आशियाना मिला,अपितु हर महीने पैसे भी मिल रहे हैं और इन्हीं पैसों से घर चल रहा है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

    *- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*   *- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी