Ro no D15139/23

सुशासन तिहार : पांच मई से शुरू होंगे समाधान शिविर

*जिले में 32 शिविरों का किया जाएगा आयोजन, आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी जाएगी*

धमतरी 03 मई 2025/ राज्य शासन की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सुशासन तिहार का तीसरा चरण सोमवार पांच मई से शुरू होगा। तीसरे चरण में जिले में 32 समाधान शिविर लगाए जाएंगे। अभियान के पहले चरण में जिलेवासियों से मिले आवेदनों के निराकरण की जानकारी इन शिविरां में दी जाएगी। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में कुरूद विकासखण्ड में 10, धमतरी विकासखण्ड में 8 तथा नगरी और मगरलोड विकासखण्ड में 7-7 समाधान शिविरों का आयोजन होगा। यह समाधान शिविर आयोजन स्थल के आसपास की 10-12 ग्राम पंचायतों का क्लस्टर बनाकर आयोजित होंगे।
इन शिविरों में उपस्थित लोगों को उनके आवेदनों पर की गई कार्रवाई, मांगों की पूर्ति और समस्याओं पर किए गए समाधान की जानकारी विभागवार, ग्राम पंचायतवार दी जाएगी। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इन शिविरों के आयोजन के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविर आयोजन की तिथि से कम से कम तीन दिन पूर्व संबंधित ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर लोगों को सूचित करने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने नोडल अधिकारियों को इन शिविरों के आयोजन के लिए संबंधित सरपंचों और पंचायत सचिवों को पत्र लिखकर सूचित भी करने को कहा। कलेक्टर ने इन शिविरों में संबंधित क्लस्टर के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को शिविर आयोजन स्थल का पहले ही मौका मुआयना कर जरूरी तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने को कहा। शिविर स्थलों पर छाया, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन आदि लेने का काम भी किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर, पोषण शिविर, कृषि यंत्र-सामग्री वितरण, सामाजिक सुरक्षा के तहत विभिन्न उपकरण, सामग्रियों का वितरण आदि भी इन समाधान शिविरों के दौरान होगा।

*विकासखण्डवार यहां होंगे समाधान शिविर*

*कुरूद-* जोरातराई, पचपेड़ी, भुसरेंगा, सिहाद, जीजामगांव, चर्रा, चटौद, सिर्री, नारी और कुहकुहा।
*नगरी* -कुकरेल, दुगली, गट्टासिल्ली, सांकरा, सिहावा, घटुला, बेलरगांव
*धमतरी* -अकलाडोंगरी , खम्हरिया, लीलर, खरेंगा, रूद्री, रांवा, परसतराई, भोथली
*मगरलोड* -खिसोरा, मोहेरा, भेण्डरी, छोटी करेली, शुक्लाभाठा, सिंगपुर, पाहंदा

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान में ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    विचारों की अभिव्यक्ति और रचनात्मकता का दिखा संगम, 15 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित   धमतरी, 4 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी