Ro no D15139/23

डूबान क्षेत्र के लोगों का हाल जानने पहुंचे कलेक्टर

*ग्रामीणों से की रू-ब-रू चर्चा, गांव की समस्याओं की ली जानकारी*

धमतरी 05 मई 2025/ धमतरी जिले के अंतिम छोर में बसे गांव के ग्रामीणों का हाल जानने आज कलेक्टर श्री मिश्रा मोंगरागहन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव के सरपंच, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों से रू-ब-रू चर्चा कर उनकी समस्याओं को करीब से जाना। गांव के सरपंच शैलेष नाग एवं ग्रामीणों ने बताया कि गांव को दूसरे गांवों से जोड़ने वाला एक मात्र पुल पूरी तरह से टूट चुका है, जिसके कारण बारिश के दिनों में गांव का अन्य गांवों से संपर्क टूट जाता है। वहीं बच्चो को स्कूल जाने में भी दिक्कत होने की बात कही। वहीं ग्रामीणों ने बारगरी से हल्बा तक जाने वाली सड़क पूरी तरह खराब होने की भी जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों ने गांव में जंगली जानवरों के आने की भी बात कही। ग्रामीणां ने यह भी जानकारी दी की गांव में सोरम से बिजली से आती है, जिसके कारण उन्हें कनेक्शन लेने में परेशानी होती है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामीणों की बात को संवेदनशीलता के साथ सुना और पुल निर्माण एवं सड़क को बारिश के पूर्व मरम्मत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने ग्र्रामीणों से गांव में पेयजल व्यवस्था एवं वाटर लेवल की भी जानकारी ली ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में वाटर लेवल सही है और गांव में पानी की समस्या नहीं है। उन्होने आजीविका हेतु किये जाने वाले कार्य, तेन्दूपत्ता संग्रहण एवं महुआ बिनाई की भी जानकारी ली।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान में ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    विचारों की अभिव्यक्ति और रचनात्मकता का दिखा संगम, 15 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित   धमतरी, 4 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी