Ro no D15139/23

शासन प्रशासन लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं का कर रही क्रियान्वयन-विधायक किरण देव

जगदलपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तितिरगांव में आयोजित समाधान शिविर
समाधान शिविर में मिला विभिन्न हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और कार्ड

जगदलपुर 05 मई 2025/ विकासखंड जगदलपुर के तहत ग्राम पंचायत तितिरगांव में सुशासन तिहार 2025 के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री किरण देव उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री किरणदेव ने कहा कि शासन प्रशासन लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अपन मन के सरकार, हमर द्वार के तहत सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार-प्रशासन ग्राम पंचायतों और ग्रामों में समस्या तथा मांग को आवेदन के माध्यम से लिया अब समाधान शिविर के द्वारा आवेदनों की निराकरण की जानकारी दी जा रही है। लगभग एक लाख 88 हजार से अधिक आवेदन पूरे जिले में मिले जिसमें 85 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण हमारे विभिन्न विभागों के द्वारा किया गया। तत्परता से आवेदनों का निराकरण के लिए सभी विभाग को बधाई, साथ ही उन्होंने कहा कि जो मांग शासन स्तर से होना उसके निराकरण में समय लगेगा। जिले में मिले आवेदनों में सर्वाधिक मांग प्रधानमंत्री आवास योजना की रही, जनता के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी  की मंशा है कि हर पात्र हितग्राही को आवास योजना का लाभ मिले। आवेदनों के निराकरण में पात्र हितग्राही न छुटे इसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और सरपंच भी ध्यान रखें। विधायक श्री देव ने तितिरगांव के पहुंच मार्ग के लिए विकास हेतु प्रस्ताव की बात कही साथ ही बालिकोंटा स्वास्थ्य केंद्र में मानव संसाधन बढ़ाने भी कहा।  कार्यक्रम को जगदलपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री पदलाम नाग ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम  में विधायक श्री देव ने विभागों द्वारा लगाए स्टॉल का निरीक्षण कर सभी से योजनाओं के लिए मिले आवेदनों की स्थिति का संज्ञान लिया, साथ ही स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में अपना स्वास्थ्य जांच भी करवाया। कार्यक्रम से पहले कमिश्नर श्री डोमन सिंह, कलेक्टर श्री हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने भी विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर आवेदनों के स्वरूप और निराकरण की स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जनपद जगदलपुर के उपाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम कश्यप सहित 10 पंचायत के सरपंच, जिला नोडल, सहायक नोडल, जनपद पंचायत के सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सीईओ श्री प्रतीक जैन ने बताया कि तितरगांव शिविर से संबंधित 13 पंचायत क्षेत्र से 6599 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें 6530 का निराकरण किया गया है। इस तितिरगांव समाधान शिविर में तितिरगांव,कालीपुर, बालिकोंटा, आसना, तामाकोनी, घाटपदमुर,बिरिंगपाल, कुम्हरावंड, पल्ली,परपा, पंडरीपानी और मावलीगुड़ा  ग्राम पंचायत को शामिल किया गया था।

तितिर गांव के हाई स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के  निराकरण की जानकारी दी गई तथा लंबित आवेदनों  की स्थिति की जानकारी दी गई। शिविर में सुशासन तिहार के तहत आवेदन करने वालों में  आसना निवासी गोमती नाग को स्थाई सामाजिक प्रस्तुति प्रमाण बनाकर दिया । इसी प्रकार वन अधिकार पट्टा के लिए आवेदन करने वाले भक्कू राम को .06 रकबा का पट्टा तैयार कर दिया गया। सुशासन तिहार में तितरगांव के निवासी सुरेन्द्र कुमार बघेल ने राजस्व विभाग को सीमांकन के लिए आवेदन किया था जिसका विभाग के मैदानी अमलों के द्वारा आवेदनकर्ता सुरेन्द्र बघेल के जमीन का सीमांकन किया गया। विनोद कुमार सरोद ने सुशासन तिहार में आवेदन के माध्यम से श्रमिक कार्ड बनाने की मांग की थी जिसे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के हाथों दिलवाया गया। सुशासन तिहार में लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए लक्ष्मण मौर्य, कृष्णा बघेल, नीलू कश्यप और रमेश कश्यप ने आवेदन किया था। परिवहन विभाग के द्वारा शिविर आयोजित कर ड्राईविंग टेस्ट लिया। तितिरगांव में आयोजित शिविर में उक्त चारों को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास

        पर्यटन एक ऐसी यात्रा या भ्रमण है, जो मनोरंजन या फुर्सत के क्षणों का आनंद उठाने के उद्देश्य से किया जाता है। अतिथि देवो भवः भारतीय परंपरा प्राचीन…

    Read more

    बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

        *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी* *जैविक प्रमाणन से बस्तर के वनोपज…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?