Ro no D15139/23

क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त की योजना बैठक संपन्न

जसविंदर बग्गा को प्रांत की कार्यकारिणी में शामिल किया गया

कवर्धा । विधानसभा रोड स्थित लेवल 3 होटल में क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त की योजना बैठक संपन्न हुई जिसमे 23 जिलो से 65 लोग उपस्थित हुए।

बैठक में छत्तीसगढ़ प्रान्त एवं महाकौशल प्रान्त प्रभारी कौशलेन्द्र पटेल जी ने विषय लिया जिसमें 2 महत्वपूर्ण विषय निम्न है।

(1) आने वाले भविष्य में आने वाले समय के लिए खेल नीति को लेकर महत्वपूर्ण कार्य करना।

(2) आने वाले समय मे 2036 में भारत मे होने वाले ओलंपिक खेलों में कबड्डी को शामिल करवाने पर कार्य करना जैसा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का प्रयास है।

अन्य विषयों में खेल संवाद का आयोजन विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजन करना।

इस महत्वपूर्ण बैठक में क्रीड़ा भारती में कार्यकर्ताओं को नए दायित्व दिया गया जिसमें जसविंदर बग्गा जी को प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मिनाल चौबे जी को कार्यकारिणी सदस्य, अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी अजयदीप सारंग जी को प्रान्त क्रीड़ा केंद्र प्रमुख का दायित्व दिया गया .

छत्तीसगढ़ क्रीड़ा भारती उपाध्यक्ष सुश्री नीता डूमरे जी द्वारा पंच परिवर्तन के बारे में जानकारी दी गयी।

प्रान्त मंत्री सुमित उपाध्याय जी के द्वारा क्रीड़ा भारती में मातृ शक्ति प्रमुख सभी जिलों में बनने के बारे में,संपर्क विभाग के संबंध में,दिव्यांगों के साथ कार्य करना,क्रीड़ा केंद्र प्रमुख, एवं क्रीड़ा आयाम के बारे में एवं छत्तीसगढ़ में क्रीड़ा भारती के सदस्यता अभियान करने से संबंधित जानकारी दी गयी।

क्रीड़ा भारती के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रान्त में भगवान श्री हनुमान जनमोत्स्व एवं क्रीड़ा भारती के स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न जिलों में हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी।

क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद जी महानकर का 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास 19,20,21 जून को रहेगा।

एवं 14 सितंबर को क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त अध्यक्ष संजय शर्मा जी,उपाध्यक्ष नीता डूमरे जी,उपाध्यक्ष गोपेश्वर कहरा जी,प्रान्त मंत्री सुमित उपाध्याय जी, विभाग संयोजक विनोद नायर जी, विभाग संयोजक संतोष वाजपेयी जी,सहमंत्री तारनिस गौतम जी,सहमंत्री हर्षा साहू जी,प्रान्त योग प्रमुख छगन लाल सोनवानी जी,प्रान्त कोष प्रमुख सौरभ सोनी जी,प्रान्त संपर्क प्रमुख तारकेश मिश्रा जी, , प्रान्त कार्यालय प्रमुख सतीश यादव जी,अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी कविता दीक्षित जी एवं 22 जिलो के अध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विधायक भावना बोहरा की पहल से कुई-कुकदूर महाविद्यालयीन छात्राओं को मिली निःशुल्क बस सेवा की सुविधा, मंत्री टंकराम वर्मा एवं विधायक भावना बोहरा ने ₹5.96 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    *विधायक भावना बोहरा के आग्रह पर मंत्री टंकराम वर्मा जी द्वारा कापादाह में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना एवं पंडरिया व पांडातराई महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण और कॉलेज परिसर के…

    Read more

    सोशल मीडिया पर सर्व यादव समाज के विरुद्ध भ्रामक टिप्पणी प्रसारित करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    *शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका पर आरोपी करन साहू के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।*   कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?