Ro no D15139/23

पिपरिया समाधान शिविर में 4343 में से 2329 आवेदनों का हुआ निराकरण

कोरबा 09 मई 2025/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पिपरिया क्लस्टर के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें नौ ग्राम पंचायतेंकृपिपरिया, सिरी, पोड़ीकला, कुम्हारीदर्री, कोड़गार, अमझर, दुल्लापुर, जल्के एवं पंनगवा शामिल रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पवन सिंह,अध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा उपस्थित रहे। उनके साथ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चंद जाखड़, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री तुलाराम भारद्वाज, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति मरावी, जनपद सदस्यगण, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री प्रताप मरावी, सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, तहसीलदार पोड़ी उपरोड़ा और पसान,तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिव उपस्थित थे। शिविर में कुल 4343 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2329 आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया। विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी और आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कोड़गार से जल्के तक सड़क निर्माण हेतु तत्काल प्रस्ताव तैयार करने की बात कही । उन्होंने समस्त विभागों से कहा कि सभी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निराकरण किया जाए, ताकि ग्रामीणजन को शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा छात्र को जाति प्रमाण पत्र, तथा जनपद पंचायत द्वारा पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं जॉब कार्ड वितरित किए गए। मौके पर कई समस्याओं का समाधान कर जनता को राहत प्रदान की गई।
यह समाधान शिविर छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का परिचायक बना। ग्रामीणजनों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए शासन का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार ) पीएम-जनमन से ग्राम नरबदा के दलदली पारा तक पहुंची पक्की सड़क लगभग एक किलोमीटर सड़क बनने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और मरीजों का आवागमन हुआ आसान

    कोरबा, 09 अक्टूबर 2026/प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से कोरबा विकासखंड के ग्राम नरबदा से दलदली पारा तक लगभग एक किलोमीटर लंबी पक्की…

    Read more

    ( कोरबा समाचार) मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति से बच्चों की पढ़ाई को मिला संबल छात्रवृत्ति की राशि से ललिता राठौर ने खरीदीं पुस्तकें और कॉपियां

    कोरबा 08 अक्टूबर 2026/श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बन रही है। योजना…

    Read more

    NATIONAL

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे