Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025 के तहत कोरबी में समाधान शिविर हुई आयोजित

4126 में से 2320 आवेदनों का हुआ निराकरण

कोरबा 13 मई 2025/ सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम कोरबी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कोरबी, सरमा, तनेरा, पुटीपखना, हरदेवा, पाली, बुढ़ापारा, कुल्हारिया, खम्हारमुड़ा, झिनपुरी एवं मिसिया ग्राम पंचायतें शामिल रहीं। इस शिविर में कुल 4126 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2320 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर दिया गया। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों की समस्याएं सुनकर मौके पर निराकरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने सौर ऊर्जा विभाग को कोरबी चौकी में सोलर लाइट लगवाने हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने तेंदूपत्ता संग्रहण कर रहे श्रमिकों को हाथियों से सावधानी बरतने की अपील भी की।
शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, जनपद पंचायत द्वारा 6 हितग्राहियों को राशन कार्ड व 5 को जॉब कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 1 हितग्राही को मोटर पंप का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा श्रीमती माधुरी देवी सिंह तंवर, उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चंद जाखड, जिला पंचायत सदस्य श्री विद्वान सिंह मरकाम, जनपद सदस्य श्रीमती कुंती कोराम, श्री वेद प्रताप कोराम, श्रीमती ममता पुहुप, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पोड़ी उपरोड़ा श्री तुलाराम भारद्वाज, सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, तहसीलदार पोड़ी उपरोड़ा व पसान, श्री प्रताप मरावी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, 11 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
इसी तरह विकासखंड पाली के ग्राम माखनपुर में आयोजित शिविर में सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई और हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार)मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से गौरी राठिया की संतान को पढ़ाई में मिला सहारा छात्रवृत्ति की राशि से खरीदीं पुस्तकें और कॉपियां, महतारी वंदन योजना का भी मिल रहा लाभ

      कोरबा, 10 अक्टूबर 2026/ खरमोरा, जिला कोरबा निवासी श्रीमती गौरी राठिया के पति दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। गौरी राठिया का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किरती सोनवानी को मिली बिजली खर्च में राहत

    मोहनपुर निवासी किरती सोनवानी के घर की छत पर लगा सौर ऊर्जा संयंत्र कोरबा, 10 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर