Ro no D15139/23

जशपुर की आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिरई, गड़ाकाटा एवं बगडोल को मिला एनक्वास सर्टिफिकेशन

स्वास्थ्य के क्षेत्र में जशपुर के 09 संस्थाओं को मिला एनक्वास सर्टिफिकेशन

जशपुरनगर 09 मई 2025/  जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर करने के लिए कार्य किया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि जिले की तीन संस्थाओं को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एनक्वास सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है। भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं की उत्तम गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था का मानकों के अनुसार विकास के लिए माँ, दक्षता, सुमन, लक्ष्य तथा एनक्वास (NQAS) जैसे अनेको कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थाओं की गुणवत्ता परीक्षण किया जाती है। जिसके तहत भारत सरकार ने 2026 तक देश के समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं को एनक्वास सर्टिफिकेट दिलाने का लक्ष्य रखा है। जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना है।
जिसके तहत विगत दिनों भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य संस्थाओं की जांच हेतु दल जशपुर के बगीचा विकासखंड पहुंचा था। जिसके द्वारा विकासखंड की 04 स्वास्थ्य संस्थाओं का असेसमेंट किया गया। जिसमें तीन संस्थाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें एनक्वास सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिरई को 91.59 प्रतिशत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर गड़ाकाटा को 89 प्रतिशत, वहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिर बगडोल ने 76 प्रतिशत मानक अंकों के साथ इस सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. जी एस जात्रा ने बताया कि जिले में  स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। पीएम जनमन योजना के माध्यम से दुरस्त ग्रामीण इलाकों में विशेष पिछड़ी जनजातियों का उपचार सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रहीं हैं।  जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं की उच्च गुणवत्ता मानकीकरण के लिए विभिन्न संस्थाओं का एनक्वास सर्टिफिकेशन हेतु जांच भी कराई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि एनक्वास सर्टिफिकेशन के लिए स्वास्थ्य संस्था में 12 प्रकार की गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर सुनिश्चित करना होता है। जिसमें प्रसव पूर्व देखभाल, प्रसव सेवाएं, नवजात शिशु देखभाल, शिशु देखभाल, बाल स्वास्थ्य सेवाएं, किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार नियोजन, प्रजनन स्वास्थ्य, संचारी रोग नियंत्रण, गैर-संचारी रोगों की जांच और प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य सेवाएं जैसे वृद्धजन देखभाल, उपशामक देखभाल, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, और सामान्य बीमारियों की देखभाल आदि शामिल हैं। जिले में अब तक कुल 09 संस्थाओं को एनक्वास सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। जिसमें जिला अस्पताल जशपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आस्ता, रनपुर, भेलवा, घाघरा, शेखरपुर, एसएचसी पिरई, बगडोल, गड़ाकाटा शामिल हैं।

  • Related Posts

    जशपुर में पहली बार होगा अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज महासंग्राम

    29 अगस्त से 1 सितंबर तक ‘चेकमेट एट जशपुर 2026’ 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि पिछले वर्ष के विजेताओं ने खिलाड़ियों से शामिल होने की अपील की जशपुरनगर 26…

    Read more

    महतारी वंदन से हर माह महिलाओं को मिल रहा सम्मान और आर्थिक संबल

      जशपुरनगर 26 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए