Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के आवेदनों की कलेक्टर ने की समीक्षा

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से नहीं करने और अनावश्यक विलंब करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा
मौसमी बीमारी से बचाव के लिए सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

जशपुरनगर 13 मई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर सुशासन तिहार के प्राप्त और निराकृत आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की ।
उन्होंने सभी अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समाधान कारक निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में  उर्वरक खाद और बीज की उपलब्धता के संबंध जानकारी ली और कृषि विभाग को किसानों के लिए सोसायटी में पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय के कर्मचारियों का कोषालय में नामिनी अपडेट करवाने के लिए कहा है ताकि भविष्य में परिजनों को भुगतना करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए।
उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों में जहां ट्रांसफार्मर, नया कनेक्शन, ज्यादा विद्युत बिल की समस्या है इन आवेदनों का भी प्रशिक्षण करके निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
सुशासन तिहार के  हितग्राहियों से प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, राजस्व विभाग के प्रकरण फवती, नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन, आय जाति निवास के निराकरण प्रकरणों की जानकारी ली और निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग से मौसमी बीमारी से निपटने के लिए सुरक्षा, दवाइयां और तैयारी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्र में मौसमी बीमारी से बचाव के लिए जरूरी सुविधाएं, और दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से अनुकम्पा नियुक्ति, पेंशन प्रकरण, विभागीय जांच, नामिनी, शिकायत के प्रकरणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिला  शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद भटनागर से जवाब तलब करते हुए पूछा कि एक स्कूल की शिकायत मिली है कि प्राचार्य के द्वारा परीक्षा शुल्क निर्धारित राशि से ज्यादा ली गई और परिजनों द्वारा भी शिकायत किया गया । कलेक्टर ने प्रकरण के संबंध में कार्रवाई की जानकारी ली। प्रकरणों को गंभीरता से नहीं लेने और अनावश्यक विलंब करने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और जिला शिक्षा अधिकारी को प्रकरणों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने प्रकरणों को अनावश्यक विलंब करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार  जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
खाघ विभाग के अधिकारियों को राशनकार्ड बनवाने, नाम का विलोपन , राशन कार्ड में नाम जोड़ने के कार्य को करने के लिए कहा है। और हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन के लंबित प्रकरणों जिले के बिगड़े हैंड पंप को सुधारने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की एक एक करके गहन समीक्षा की।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    जशपुरनगर 03 नवम्बर 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 2 नवम्बर को जशपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा…

    Read more

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 50 सीटर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण मेडिकल विद्यार्थियों से चर्चा कर सुविधाओं की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    जशपुरनगर 03 नवम्बर 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 2 नवम्बर को जशपुर प्रवास के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संचालित 50 सीटर मेडिकल कॉलेज…

    Read more

    NATIONAL

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी  आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा