Cyclone Murasu LIVE: मरीना बीच पर जान जोखिम में डालते दिखे मछुआरे
भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासू’ आज तड़के 3:30 से 5:30 बजे के बीच ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पूरी तरह पार कर चुका है. तट से टकराने के दौरान 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली, जिसके झोंके 120 किमी/घंटा तक पहुंच गए. चक्रवात के कारण तटीय इलाकों में समुद्र बेहद अशांत है और प्रशासन ने 4 नवंबर तक समुद्र में न उतरने की सख्त चेतावनी जारी कर रखी है. इसके बावजूद, चेन्नई के मरीना बीच से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जहां मछुआरे जान जोखिम में डालकर अपनी नावों के साथ समुद्र में जाते दिखाई दिए, जो गंभीर खतरे को दावत दे रहा है.
चंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह से की बात, चक्रवात से हुए नुकसान पर मांगी मदद
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत कर राज्य में लगातार आए दो चक्रवातों—’अर्नब’ और ‘मुरासु’ से हुए भारी नुकसान की जानकारी दी. सीएम ने गृह मंत्री को विभिन्न जिलों में फसलों, बुनियादी ढांचे और संपत्तियों को पहुंचे नुकसान के साथ-साथ चल रहे राहत व बचाव कार्यों का ब्योरा दिया. एक हफ्ते के भीतर दोहरे चक्रवाती संकट से जूझ रहे आंध्र प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्र से पर्याप्त वित्तीय पैकेज और सहायता की मांग की. साथ ही, जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम भेजने पर केंद्र सरकार का आभार भी जताया.