Ro no D15139/23

कला केन्द्र में पेंटिंग क्लासेस शुरू, बच्चों में उत्साह

कलेक्टर मिश्रा ने किया निरीक्षण, अन्य विधाएं भी जल्द शुरू करने के दिए निर्देश

धमतरी । शहर के राम मंदिर के सामने इतवारी बाजार परिसर में शुरू हुए कला केन्द्र ’’धरोहर’’ में पेंटिंग क्लासेस शुरू हो गईं हैं। कला केन्द्र को लेकर बच्चों में अच्छा उत्साह है। आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इसका आकस्मिक निरीक्षण किया और पेंटिंग सीखने आए बच्चों से बातचीत की। बच्चों से खुश होकर इस सुविधा के लिए कलेक्टर को थैंक्यू कहा। बच्चों ने बताया कि वे यहां शुरूआत में कार्टून बनाना और चित्रों में रंग भरना सीख रहे हैं। बच्चों ने बताया कि चित्र बनाना बहुत अच्छी आर्ट है और अब हमें इसे सीखने के लिए कहीं और नही भटकना पड़ेगा। कलेक्टर ने भी खुश होकर बच्चों को आशीर्वाद दिया और उन्हें मन लगाकर पेंटिंग सीखने को कहा।

श्री मिश्रा ने आज सुबह कला केन्द्र धरोहर का नगरनिगम कमिश्नर के साथ औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कला केन्द्र में अग्निवीर परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए संचालित क्लासेस की भी सराहना की। कलेक्टर ने अग्निवीर परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओ को लाईवलीहुड कॉलेज के हॉस्टल में आवासीय सुविधा देने पर विचार करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कला केन्द्र में सगीत, नृत्य, फोटोग्राफी, जुम्बा, रंगोली, मेहंदी, क्ले आर्ट, हारमोनियम, तबला आदि वादन कलाओं के साथ कर्सिव राईटिंग की कक्षाएं भी जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कला केन्द्र में अन्य आधारभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए। इस दौरान कला केन्द्र में प्रवेश के लिए अपने बच्चों को लेकर आए पालक भी मौजूद रहे और इस केन्द्र को शुरू करने के लिए कलेक्टर का धन्यवाद किया।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी