Ro no D15139/23

धमतरीवासियों को जल्द मिलेगी बॉक्स क्रिकेट खेलने की सुविधा

एकलव्य खेल मैदान में लगेगा बॉक्स क्रिकेट केज

कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण, एक माह में काम पूरा करने के दिए निर्देश

धमतरी । धमतरी शहरवासियों को जल्द ही एक नए तरह के मनोरंजन की सुविधा मिलने वाली है। धमतरी नगर के एकलव्य खेल मैदान में जल्द ही बॉक्स क्रिकेट खेल के लिए आधारभूत संरचना और व्यवस्थाएं स्थापित होने वाली हैं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर शहर के एकलव्य खेल मैदान में 100 80 वर्गफीट जगह पर सुसज्जित बॉक्स क्रिकेट केज बनेगा। इसके लिए आज कलेक्टर ने नगरनिगम की आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल के साथ स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बॉक्स क्रिकेट केज का काम जल्द शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश निगम आयुक्त को दिए। कलेक्टर ने इस काम को एक से डेढ़ महीने के भीतर पूरा करने को भी कहा।

कलेक्टर ने इस अवसर पर बताया कि धमतरी शहर में बॉक्स क्रिकेट की सुविधा मिल जाने से मनोरंजन का एक नया साधन जुड़ जाएगा। शहरीकरण के बढ़ने और जगह की कमी के कारण क्रिकेट के इस तेज-तर्रार इंडोर संस्करण में लोगों की काफी रूचि है। धमतरी के क्रिकेट खेल प्रेमी लंबे समय से ऐसी सुविधा की बाट जोह रहे थे। अब उनका यह इंतजार खत्म हो जाएगा। अपने कामकाज के बाद सुबह-शाम या छुट्टियों के दिन परिवार के साथ भी लोग धमतरी में ही क्रिकेट के खेल का रोमांच महसूस कर सकेंगे। कलेक्टर ने यह भी बताया कि बॉक्स क्रिकेट समय की प्रतिबद्धता से निकलकर लोगों को कम समय में भी क्रिकेट के माध्यम से शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने में सहायता करता है। यह बढ़ते शहरीकरण के कारण आउटडोर क्रिकेट का एक अच्छा विकल्प है। राजधानी रायपुर सहित देश-प्रदेश के अन्य महानगरों में भी बॉक्स क्रिकेट-टर्फ क्रिकेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि कई जगह तो बॉक्स क्रिकेट लीग भी चल रहे हैं। कई प्रायोजकों और बड़ी संख्या में दर्शकों के साथ क्रिकेट की यह विधा शहरों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार )सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान

      सांसद  महाराज ने बॉस्केट में बॉल डालकर किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 04 दिवसीय स्पर्धा में पांच संभागों के 595 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में ले…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पीएम जनमन आवास में ठगी करने पर ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

    कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के सख्त रूख के बीच कबीरधाम में कार्रवाई जारी, अब तक तीन ठेकेदारों पर दर्ज हुई एफआईआर* *प्रधानमंत्री जनमन आवास का निर्माण ठेके पर लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी