Ro no D15139/23

राज्य सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें – जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू”

बिरोड़ा में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया लाभ, शासन की पहल को सराहा

कवर्धा, 16 मई 2025। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरोड़ा में शुक्रवार को सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

श्री साहू ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही सामग्री और स्वीकृति पत्र वितरित किए। समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई तथा कई समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया। शिविर में बिरोड़ा सहित सिल्हाटी, भिंभौरी, लाखाटोला, विचारपुर, रक्से, बबई, नरोधी, धनौरा, भगवताटोला और तिलईभाट गांवों से प्राप्त आवेदनों का भी निराकरण किया गया।

श्री साहू ने कहा, “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। समाधान शिविरों के माध्यम से सरकार गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएं सुन रही है और त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। अधिकारी हर हितग्राही से व्यक्तिगत रूप से मिलें और यदि वे किसी योजना के पात्र हैं तो उन्हें तत्काल लाभ दिया जाए।”

इस अवसर पर उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व की भी सराहना की और कहा, “उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने करोड़ों रुपये की योजनाएं स्वीकृत की हैं, जिससे ग्रामीण अंचलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।”

समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने शासन की इस पहल की प्रशंसा की। लोगों ने बताया कि पहले जिन कार्यों के लिए उन्हें कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वे अब एक ही स्थान पर, शीघ्रता से हल हो रहे हैं। शिविर में प्रमुख रूप से श्री लाला राम साहू, राजेंद्र साहू, योगेश साहू, रवि सिंह राजपूत, हुकुम सिंह, लीला धनुक वर्मा, संतोष तिवारी,एवं सभी सरपंच स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा कि बात बेबाक…तुम्हे ये गम है कि तुम्हे चिट्ठीया नहीं आती, हमारी तो सोचो हमे तो हिचकियाँ भी नहीं आती।

    कभी सत्ता की मलाई का भरपूर रसास्वादन कर चुके दुरंगे नेताजी को चुनावी हार ने ऐसा झटका दिया कि दूरंगे फूल की खुशबू अचानक फीकी लगने लगी और हाथ का…

    Read more

     बीरन की चमक पहुंच रही विदेशों तक, बीरन ने मोहा इटली पर्यटक का मन

    कबीरधाम की अनमोल विरासत बीरन आर्ट को मिल रही अंतरराष्ट्रीय पहचान, बैगा महिलाओं की आजीविका और आत्मनिर्भरता से जुड़ रही पारंपरिक कला   कबीरधाम   कबीरधाम जिले की अनमोल सांस्कृतिक…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान

    महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा, पीएम मोदी का ऐलान

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर