Ro no D15139/23

गुरूकुल ने किया मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित

कवर्धा ! कवर्धा की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था गुरूकुल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं तथा 12 वीं की परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम रखा जिसमें कक्षा 12वी एवं कक्षा 10 वीं से प्रथम 10-10 मेघावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमान् चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमान् योग दास साहू जी एवं गुरूकुल के डायरेक्टर श्रीमान् सुचित बोथरा जी मंचासीन थे। शाला के प्रभारी प्राचार्य श्रीमान् ज्ञानेन्द्र सिंह जी ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की सारगर्भित विवरण प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि महोदय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों की कड़ी परिश्रम एवं प्रबंधन समिति के द्वारा अनुकूल शिक्षा का वातावरण के कारण बच्चें कबीरधाम जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही अच्छे अंक प्राप्त करने में सफल हो पाये है साथ ही अभिभावको का गुरूकुल विद्यालय पर विश्वास रखना तथा अध्यापकों का कठिन मेहनत करना ही इस परीक्षा परिणाम का मूल मंत्र है। विशिष्ट अतिथि, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमान् योग दास साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को अच्छे अंक प्राप्त करने के बाद अपनी मेहनत बंद नहीं करनी चाहिए बल्कि आगे आने वाली चुनौतियों से लडने के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए तत्पर रहना चाहिए तथा पालकगण को चाहिए कि अपने बच्चों को उचित मार्गदर्शन समय-समय पर देते रहे।

संस्था के अध्यक्ष एवं संचालकगण, प्रभारी प्राचार्य एवं शिक्षकगण ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाऐं दी।

  • Related Posts

    गुरुकुल में पालक अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

    कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में पालक / अभिभावक का ओरियंटेशन (अभिविन्यास )कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारीगण, शाला के प्राचार्य,…

    Read more

    विकसित भारत जी राम जी और प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 की स्थायी सूची के लिए 24 जून को होगा ग्राम सभा

    *जिला के सभी 471 ग्राम पंचायतों और आश्रित ग्रामो में होगी ग्राम सभा*     कवर्धा-दिनांक 22/06/2026, कबीरधाम जिले के 471 ग्राम पंचायतों और उनके आश्रित ग्रामो में 24 जून…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध