Ro no D15139/23

सहकारी समितियों पंजीयन निरस्त करने के पूर्व दावा-आपत्ति आमंत्रित

2 माह के भीतर प्रस्तुत कर सकते है साक्ष्य

धमतरी 17 मई 2025- कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्था द्वारा जिले के कुरूद विकासखंड में पंजीकृत गुहा निषाद मत्स्य सहकारी समिति मर्यादित कुर्रा पंजीयन क्रमांक 100, कृषक बीज उत्पादक एवं विपणन सहकारी संस्था मर्यादित कुरूद पंजीयन क्रमांक 208, आदर्श मछुआ सहकारी समिति मर्यादित चिवरी पंजीयन क्रमांक 71, कुरूद अर्बन को आपरेटिव क्रेडिट सोसायटी मर्यादित कुरूद पंजीयन क्रमांक 236, जय गोसाईबाबा आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित कुर्रा पंजीयन क्रमांक 173 तथा मगरलोड विकासखंड की जय छत्तीसगढ़ मछुवा सहकारी समिति मर्यादित दमकाडीह पंजीयन क्रमांक 149, राजीव लोचन कृषक बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित बेलौदी पंजीयन क्रमांक 200 और धमतरी विकासखंड की दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित सोरम पंजीयन क्रमांक 177 के निरस्त (परिसमापनाधीन) की कार्यवाही की जानी है। इस संबंध में उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक श्री प्रदीप ठाकुर ने बताया कि उक्त समितियों के हितबद्ध व्यक्ति जो अपनी लेनदारियां-देनदारियां व अन्य दावे प्रमाण सहित संबंधित सोसायटी के परिसमापक या इस कार्यालय के परिसमापन कक्ष में 2 माह की समय सीमा में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समयावधि के पश्चात किसी दावे पर विचार संभव नहीं होगा और संस्था के पंजीयन निरस्त करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

  • Related Posts

    मॉनसून क्रिएटर मीट-अप 2026 जबर्रा के जंगलों से रुद्री की लहरों तक—क्रिएटर्स ने देखा धमतरी का पर्यटन वैभव”

    प्रकृति, जैव विविधता, जल-संरचना, आस्था और साहसिक पर्यटन के विविध रंगों से रूबरू हुए क्रिएटर्स धमतरी, 6 सितंबर 2026। धमतरी जिले की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता, लोक-संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और…

    Read more

    गांवों की जरूरत के अनुरूप बने विकास की ठोस कार्ययोजना, गुणवत्तापूर्ण परिसंपत्तियों पर हो जोर : आयुक्त सिन्हा

    कुरूद की ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर, बालिका शौचालय, पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण   युक्तधारा, सिक्योर एवं क्लार्ट पोर्टल के माध्यम से कार्यों की योजना, स्वीकृति…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास