Ro no D15139/23

जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण की रोकथाम हेतु की जा रही नियमित जांच

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करते पाए गए वाहनों पर की गई है कार्यवाही

जशपुरनगर 18 मई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण की रोकथाम हेतु खनि अमला द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्र में मौका जांच किया गया।
इस दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन कर परिवहन करते पाए गए वाहनों पर, अवैध रेत के भण्डारण करने एवं खनिज मिट्टी के अवैध उत्खनन कर ईंट बनाये जाने पर खान और खनिज, विकास एवं विनियमन 1957 की धारा में उल्लेखित प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। जनवरी 2025 से मई 2025 तक खनिज मिट्टी के अवैध उत्खनन कर ईंट बनाये जाने के कारण फरसाबहार क्षेत्र के 02, लोदाम क्षेत्र के 02 एवं जशपुर क्षेत्र 03 तथा अवैध मिट्टी, मुरूम उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज किये गये है। अवैध रेत के भण्डारण करने पर कांसाबेल क्षेत्र में 01 प्रकरण दर्ज किये गये है। अवैध रेत के परिवहन करते पाए गये वाहनों पर दुलदुला क्षेत्र में 03 प्रकरण, जशपुर क्षेत्र में 02 प्रकरण, कांसाबेल में 01 प्रकरण तथा फरसाबहार क्षेत्र में 01 प्रकरण दर्ज किया जाकर कार्यवाही किया गया है। इसी प्रकार आगे भी जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण संबंधित मामले की नियमित जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

  • Related Posts

    जशपुर जंबूरी 2026 का गुरुवार को हुआ शुभारंभ,

    छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों से पहुँचे प्रतिभागी और कंटेंट क्रिएटर्स चार दिनों तक साहसिक गतिविधियों, प्रकृति, पर्यटन एवं कला से जुड़ी गतिविधियों में लेंगे भाग जशपुरनगर 26 नवंबर 2026/  विगत…

    Read more

    संविधान दिवस पर सामूहिक रूप से किया गया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

    अपर कलेक्टर ने दिलाई प्रस्तावना की शपथ जशपुरनगर 26 नवम्बर 2026 / संविधान दिवस के अवसर पर आज जिले में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस अवसर…

    Read more

    NATIONAL

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का