Ro no D15139/23

विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से

*12 जून 2025 तक*
रायपुर, 19 मई 2025/भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। इस संबंध में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज नई दिल्ली से राष्ट्रीय स्तर पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ प्रदेश से राज्य के कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम शामिल हुए।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ’’लैब टू लैंड’’ मंत्र को साकार करने के दिशा में एक बढ़ा कदम है, जो एक देश, एक कृषि, एक टीम की अवधारणा को मजबूती देगा। यह अभियान भारतीय कृषि अनुशंधान संस्थान (प्ब्।त्), कृषि विज्ञान केन्द्र कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी, प्रगतिशील कृषक, एफपीओ आदि के सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य को संपादित करेंगा। इसका उद्देश्य आधुनिक, उन्नत, आदर्श और प्राकृतिक खेती को बढावा देना तथा किसानों को वैज्ञानिक जानकारी और सहकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। साथ ही किसानों द्वारा दिये गये सुझाव पर अमल करते हुए वैज्ञानिकों द्वारा इसे शोध में शामिल कर नवीन दिशा निर्धारित करना है। वैज्ञानिकों की टीम एग्रोक्लायमेटिक जोन, को ध्यान रखते हुए खरीफ मौसम की प्रमुख फसलों से संबधित आधुनिक तकनिकों के बारे में किसानों को जागरूक करेगी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित उर्वरक उपयोग की सलाह देगी, ड्रोन तकनीक, धान की सीधी बुआई जैसी तकनीको का प्रदर्शन किया जावेगा।

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री नेताम ने केन्द्र सरकार के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त 33 जिलों में चलाया जाएगा। जिसमें कुल 99 दल द्वारा 2,772 स्थान पर कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर अभियान के सफलतापूर्वक संपादन के लिए जिला उप संचालक कृषि को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री नेताम ने बताया कि राज्य स्तर पर संचालनालय कृषि में एवं जिला स्तर पर उप संचालक कृषि कार्यालय में इस अभियान के निगरानी एवं पर्यवेक्षण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है। जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं कृषि विभाग से संबंध विभाग के समन्वय से कार्य करेंगे। जिलों के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि सहित राज्य और जिला के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहेंगे।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव ने की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा, डेटा आधारित निगरानी पर जोर अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुँचाने के निर्देश आंगनबाड़ी और स्कूल भवनों के बुनियादी ढांचे में सुधार की प्राथमिकता

    रायपुर, 14 मई 2026/छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में विभिन्न विभागों की जनोन्मुखी और महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में…

    Read more

    ई-श्रम साथी ऐप : छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और नियोक्ताओं के लिए नई डिजिटल सौगात

    रायपुर, 14 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के निर्माण श्रमिकों के आर्थिक सशक्तिकरण और उन्हें रोजगार के सुलभ अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ई-श्रम साथी…

    Read more

    NATIONAL

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम