Ro no D15139/23

निर्माण जशपुर ऐप की कार्यप्रणाली का केंद्रीय टीम ने किया स्थल निरीक्षण

उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों के संकलन के तहत टीम ने परखी डिजिटल पहल की उपयोगिता

जशपुरनगर 11 नवम्बर 2026/ भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय के निदेशक श्री पार्थसारथी भास्कर देवरकोंडा एवं राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के यंग प्रोफेशनल्स की टीम ने विगत दिवस जशपुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल निर्माण जशपुर’ ऐप का स्थल निरीक्षण किया।
यह निरीक्षण लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य प्रणालियों के संकलन के उद्देश्य से किया गया।
इस दौरान कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने टीम को ‘निर्माण जशपुर’ ऐप की कार्यप्रणाली, विशेषताओं एवं उपयोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इसके पश्चात टीम ने जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों के स्थलों का भ्रमण किया और मौके पर ऐप के माध्यम से की जा रही निगरानी एवं उसके जमीनी क्रियान्वयन का अवलोकन किया।
उल्लेखनीय है कि निर्माण जशपुर’ एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से जिले में संचालित निर्माण कार्यों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाती है।
इस ऐप के जरिए निर्माण कार्यों की प्रगति पर सतत निगरानी रखने, कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा समयबद्ध क्रियान्वयन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
जिला प्रशासन की इस अभिनव डिजिटल पहल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025-26  से भी सम्मानित किया जा चुका है।

  • Related Posts

    करमा महोत्सव में जनजातीय लोक संस्कृति की दिखी अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कलाकारों का किया उत्साहवर्धन अम्बिकापुर 11 नवम्बर 2026/  आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के साक्षरता मिनी स्टेडियम में जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को…

    Read more

    ( अम्बिकापुर समाचार)किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, खलीबा में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति से सैकड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी राहत

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के संवेदनशील निर्णय से किसानों को मिली बड़ी सौगात, अब धान बेचने के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी दूरी की दौड़ खलीबा सहित आसपास के 11…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?