Ro no D15139/23

जिले में लोहण्डीगुड़ा-दरभा विकासखंड सहित जगदलपुर नगरीय क्षेत्र में समाधान शिविर का आयोजन

सुशासन तिहार 2025
जगदलपुर, 19 मई 2025/ सुशासन तिहार 2025 के तहत सोमवार को बस्तर जिले में लोहण्डीगुड़ा-दरभा विकासखंड सहित जगदलपुर नगरीय क्षेत्र में शहीद भगत सिंह स्कूल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा के तहत ग्राम पंचायत छिंदबहार में आयोजित समाधान शिविर में सम्मिलित ग्राम -दाबपाल, कोठियागुडा, छोटे परोदा, बड़े परोदा, चालकीगुडा, गढ़िया, बाधनपाल, तुर्रेमारका, छिन्दबहार, करकापाल, एरण्डवाल, नेगानार, इरिकपाल, मांदर, तारागांव शामिल है। इस शिविर में 5162 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 5157 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 5 लंबित हैं। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।

विकासखण्ड-दरभा के डिलमिली में आयोजित समाधान शिविर में सम्मिलित ग्राम चितापुर, छोटे चितापुर, डिलमिली, छेपरागुड़ा डिलमिली, कांदाकाटा, अलवा, ढोढरेपाल, छोटे गुडरा, बडेकडमा, छोटेकडमा को शामिल किया गया है। इस शिविर में 2387 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 2369 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 18 लंबित हैं। जगदलपुर शहर के भगत सिंह स्कूल में आयोजित समाधान शिविर में  वीर सावरकर वार्ड, भगत सिंह वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड और डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड को शामिल किया गया था। इस समाधान शिविर में  सुशासन तिहार में प्राप्त 452 आवेदनों में 451 का निराकरण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महापौर श्री संजय पांडेय, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा, नगर निगम के पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
विकासखण्ड-दरभा के डिलमिली में आयोजित समाधान शिविर में विधायक श्री विनायक गोयल  भी उपस्थित रहे। साथ ही दरभा जनपद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सीईओ जनपद, तहसीलदार एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  लोहण्डीगुड़ा ब्लाक के ग्राम पंचायत छिंदबहार में आयोजित षिविर में जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जनपद पंचायत सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सीईओ जनपद, तहसीलदार एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्राप्त आवेदनों के निराकरण की और विभाग के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही  कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सामग्रियों का वितरण किया गया।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान 2026, बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद

    *मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े*   *बस्तर और सरगुजा संभाग के 13 जिलों…

    Read more

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर

    केरलापेंदा में 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी