Ro no D15139/23

पहाड़ी कोरवा ग्राम राजपुर हुआ हर घर जल श्रेणी में शामिल’ विशेष जनजाति के 69 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से मिल रही है शुद्ध पेय जल

ग्रामीणों ने जाहिर की खुशी, मुख्यमंत्री को दिए धन्यवाद

जशपुरनगर 24 मई 2025/ जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 70 कि.मी. दूरी पर स्थित भितघरा पंचायत का छोटा सा गांव राजपुर, जिसकी आबादी 247 जिनमें मुख्यतः पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति का निवास है। इस गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2 उच्च स्तरीय एकल ग्राम योजना के द्वारा सभी 69 ग्रामीण परिवारों को उनके घरों तक क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेय जल आपूर्ति की जा रही है।
विदित हो कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शासन की सभी योजनाओं को लाभ शत् प्रतिशत देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दूरस्थ अंचल में निवासरत जनजाति समुदाय के लोगों को किसी भी प्रकार से शासन की योजनाओं से वंचित न होना पड़े इसके लिए शासन और प्रशासन स्तर पर हर संभव पहल करने के लिए कहा है। इसी कड़ी में  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जशपुर के उपखण्ड बगीचा के सहायक अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता एवं उप अभियंता श्री विकास एक्का द्वारा ग्राम राजपुर पर विशेष ध्यान देकर योजना को शीघ्र पूर्ण कराया गया एवं कार्य पूर्ण होने पर इस ग्राम का हर घर जल कार्यक्रम भी कर लिया गया है ।
हितग्राही करूणा दास और वहां के ग्रामवासी का कहना है कि जल जीवन मिशन के आने से पूर्व वे कुंआ से पानी भरते थे जो कि बस्ती से लगभग 500 मी. दूर नीचे ढलान पर है। जहां से पानी लाना बहुत ही कठिन था। अब घर में नल लगने से पानी भरने कहीं नहीं जाना पड़ता। घर पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध होने से सभी ग्रामीणों ने खुशी जाहिर केरते हुए मुख्यमंत्री श्री साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिए हैं।

  • Related Posts

    (जशपुर जिला समाचार )पाकर गांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख मृतक श्रमिकों के परिजनों को मिलेगी कुल 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई पत्थलगांव के विघुत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमृत बेक निलंबित

    हर पर्व पर दोगुनी हो रही खुशियां, महतारी वंदन बना आर्थिक सहारा महतारी वंदन योजना से सरिता यादव बनीं आत्मनिर्भर, आय बढ़ने से परिवार की जरूरतें हो रहीं पूरी जशपुरनगर…

    Read more

    नन्हे सितारों की प्रतिभा को मिला सम्मान, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के 33 विजेता पुरस्कृत

    कहानी, कविता, स्पेलिंग बी और स्पोकन इंग्लिश में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा बच्चों की मजबूत शैक्षणिक नींव के लिए फंडामेंटल न्यूमेरेसी, लर्निंग और रीडिंग स्किल्स जरूरीरू जिला पंचायत सीईओ जशपुरनगर…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग