Ro no D15139/23

(जशपुर जिला समाचार )पाकर गांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख मृतक श्रमिकों के परिजनों को मिलेगी कुल 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई पत्थलगांव के विघुत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमृत बेक निलंबित

हर पर्व पर दोगुनी हो रही खुशियां, महतारी वंदन बना आर्थिक सहारा
महतारी वंदन योजना से सरिता यादव बनीं आत्मनिर्भर, आय बढ़ने से परिवार की जरूरतें हो रहीं पूरी

जशपुरनगर 01 अक्टूबर 2026/ महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल के साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है। जशपुर जिले की हितग्राही श्रीमती सरिता यादव के लिए भी यह योजना आर्थिक मजबूती की नई राह लेकर आई है।
श्रीमती सरिता यादव बताती हैं कि पहले घर की छोटी-बड़ी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। नियमित आय का कोई साधन नहीं होने के कारण त्योहारों और विशेष अवसरों पर परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी कठिनाई होती थी।
महतारी वंदन योजना से जुड़ने के बाद उन्हें प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलने लगी। योजना से प्राप्त नियमित सहायता के साथ अपनी मेहनत से की जा रही अन्य आयमूलक गतिविधियों के माध्यम से अब उनकी मासिक आय लगभग 10 से 12 हजार रुपये तक हो जाती है।
इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और वे अपनी आवश्यकताओं को अधिक सहजता से पूरा कर पा रही हैं।
श्रीमती सरिता यादव कहती हैं कि छत्तीसगढ़ शासन से हर महीने मिलने वाली नियमित सहायता उनके लिए आर्थिक सहारा बनी है। अब त्योहारों और पर्वों के अवसर पर परिवार की जरूरतों को पूरा करने में पहले जैसी परेशानी नहीं होती। महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में खुशियों को बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है।
श्रीमती सरिता यादव ने कहा, “हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से मैं अपने घर की आर्थिक जरूरतों को पूरा कर पाती हूं। इस योजना के कारण मैं आत्मनिर्भर बन पाई हूं और अपने पैरों पर खड़ी हो पाई हूं। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ शासन और माननीय विष्णु भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।
 

एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों के निर्माण में तेजी, विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर फरसाबहार और कांसाबेल में बन रहे सर्वसुविधायुक्त परिसर
नए भवनों में शिक्षा के साथ आवास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर एवं खेल सुविधाओं का मिलेगा बेहतर लाभ

जशपुरनगर 01 अक्टूबर 2026/ जिले के आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर फरसाबहार एवं कांसाबेल विकासखंड के ढुढरूडांड में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के सर्वसुविधायुक्त भवनों का निर्माण किया जा रहा है। भवनों के पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ आवासीय, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर, खेल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।
बटईकेला से नए परिसर में संचालित होगा विद्यालय
कांसाबेल क्षेत्र में वर्तमान में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का संचालन बटईकेला में किया जा रहा है। नए परिसर का निर्माण पूरा होने के बाद विद्यालय को विस्तृत एवं आधुनिक भवन में संचालित किया जाएगा। नए परिसर में विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कक्षाओं के साथ प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर आधारित शिक्षण, छात्रावास तथा खेल गतिविधियों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा और कौशल को निखारने के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे।
शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास पर जोर
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का उद्देश्य दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नए भवनों के तैयार होने से विद्यार्थियों को एक ही परिसर में शिक्षा, आवास, भोजन, खेल और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों की सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का अनुकूल वातावरण तैयार होगा और उनके शैक्षणिक, रचनात्मक एवं सह-पाठ्यचर्या कौशल के विकास को भी गति मिलेगी।
शिक्षा अधोसंरचना को मिल रही नई मजबूती
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं। इसी क्रम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण महत्वपूर्ण कदम है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इन परिसरों में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। इससे जिले के दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर आधार तैयार होगा।
 

कलेक्टर ने विद्युत दुर्घटना की जांच के लिए किया जांच दल गठित,
03 दिवस में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश’

जशपुरनगर 01 अक्टूबर 2026/ कार्यपालन अभियंता संभाग, छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कंपनी पत्थलगांव के पत्र क्रमांक 1751 दिनांक 29.09.2026 के माध्यम से अवगत कराया गया कि दिनांक 29.09.2026 को पत्थलगांव संभाग के वितरण केन्द्र लुड़ेग के अंतर्गत ग्राम पाकरगांव में विद्युत दुर्घटना हुई है।
उपरोक्त दुर्घटना के संबंध में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पत्थलगांव की अध्यक्षता में जांच दल का गठन किया गया है। जांच दल में संभागीय अभियंता, छ.ग. राज्य विद्युत कंपनी कुनकुरी, कार्यपालन अभियंता, छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कंपनी जशपुर एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जशपुर को सदस्य बनाया गया है।
जांच दल द्वारा दुर्घटना के वास्तविक कारणों, 33/11 के.व्ही. विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य हेतु जारी परमिट एवं संबंधित अभिलेखों, कार्यस्थल पर विद्युत सुरक्षा संबंधी निर्धारित प्रक्रिया एवं सावधानियों के पालन, संबंधित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों तथा ठेकेदार की भूमिका एवं उत्तरदायित्व, लापरवाही अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में जिम्मेदारी निर्धारण, मृत एवं घायल श्रमिकों से संबंधित विवरण एवं उनके परिवारों को उपलब्ध सहायता,
मुआवजे की स्थिति तथा भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक सुझावों के संबंध में जांच की जाएगी।
जांच अधिकारी आवश्यकतानुसार संबंधितों के बयान दर्ज कर तथा अभिलेखों का परीक्षण कर तथ्यात्मक एवं स्पष्ट जांच प्रतिवेदन 03 दिवस के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।
 

सेवा संकल्प अभियान 2026
सेवा मेरा योगदान
’सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर वन मंडल के विभिन्न परिक्षेत्रों में पौधरोपण किया गया

जशपुरनगर 01 अक्टूबर 2026/ पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं जनभागीदारी के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल अंतर्गत विभिन्न वन परिक्षेत्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में जशपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत स्थानीय एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम जशपुर में विशेष पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने की।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल  उमेंद सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार, सहित वन विभाग के कर्मचारी जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय नागरिक,  गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।            कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती रायमुनी भगत एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा स्टेडियम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी एवं पौधों के संरक्षण-संवर्धन का संकल्प लिया। अपने उद्बोधन में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।
तभी वृक्षारोपण सार्थक होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का आधार बन सकेगा।
वनमण्डलाधिकारी जशपुर ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के सभी परिक्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण एवं पौध संरक्षण से जोड़ना है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ ली।
एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम ने खेल, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के समन्वय का संदेश दिया।
 

विश्व पर्यटन दिवस पर ओडिशा में गूंजी जशपुर के मॉडल होम-स्टे की सफलता की कहानी
ओडिशा पर्यटन विभाग के विशेष आमंत्रण पर भुवनेश्वर पहुंचे जशपुर के प्रतिनिधि, साझा किया ग्रामीण पर्यटन और आजीविका विकास का अनुभव

जशपुरनगर 01 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के जनजातीय बहुल जशपुर जिले में विकसित हो रहा समुदाय आधारित होमस्टे मॉडल अब दूसरे राज्यों के लिए भी अनुभव और प्रेरणा का माध्यम बन रहा है।
विश्व पर्यटन दिवस 2026 के अवसर पर ओडिशा पर्यटन विभाग के विशेष आमंत्रण पर जशपुर के प्रतिनिधियों ने भुवनेश्वर स्थित सेवा भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और ग्रामीण पर्यटन के माध्यम से स्थानीय समुदायों के आर्थिक सशक्तीकरण की अपनी सफलता की कहानी साझा की।
कार्यक्रम में जशपुर जिले के पर्यटन नोडल अधिकारी श्री दीपक मिंज और ग्राम केरे (देशदेखा) के होमस्टे संचालक श्री बिपिन राम ने जिले में होमस्टे विकास की यात्रा, स्थानीय समुदाय की भागीदारी और इससे ग्रामीण परिवारों की आजीविका में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में अपने अनुभव साझा किए।
जशपुर का होमस्टे मॉडलरू ग्रामीण पर्यटन से आत्मनिर्भरता की ओर
 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के  मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच के अनुरूप जशपुर में ग्रामीण पर्यटन को स्थानीय आजीविका और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है।
जिला प्रशासन  एवं  Homestays of India के सहयोग से जिले के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों में होमस्टे विकसित किए जा रहे हैं।
इस पहल का उद्देश्य केवल पर्यटकों को आवास उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों को पर्यटन उद्यमी के रूप में विकसित करना, स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण करना तथा पर्यटन से होने वाली आय का सीधा लाभ स्थानीय समुदाय तक पहुंचाना है।
होमस्टे संचालक ने साझा की अपनी सफलता की कहानी
कार्यक्रम में जिले से श्री दीपक मिंज नोडल जिला पर्यटन जशपुर एवं होम-स्टे संचालन श्री बिपिन राम ग्राम केरे देशदेखा के निवासी द्वारा सफल अनुभव को साझा किया गया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार होम-स्टे संचालन ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं।
पर्यटकों की मेजबानी से न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई है, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले अतिथियों के साथ संवाद ने उनके आत्मविश्वास और अनुभव को भी समृद्ध किया है।
उन्होंने अपने घर में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की मेजबानी के अनुभव का भी उल्लेख किया, जो उनके और उनके परिवार के लिए एक यादगार उपलब्धि रही।
जशपुर के अनुभव से अन्य राज्यों को भी मिलेगा लाभ
कार्यक्रम में जशपुर के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रामीण पर्यटन की सफलता के लिए केवल होमस्टे का निर्माण पर्याप्त नहीं है।
स्थानीय परिवारों का प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण आतिथ्य, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपस्थिति, प्रभावी विपणन और निरंतर मार्गदर्शन भी उतने ही आवश्यक हैं।
जशपुर में जिला प्रशासन और  Homestays of India के सहयोग से इसी दिशा में कार्य किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण परिवार अपने होमस्टे का सफलतापूर्वक संचालन कर सकें और पर्यटन से स्थायी आय अर्जित कर सकें।
इस अनुभव के आदान-प्रदान से छत्तीसगढ़ और ओडिशा में समुदाय आधारित पर्यटन, ग्रामीण उद्यमिता और स्थानीय आजीविका के नए अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
ओडिशा पर्यटन विभाग का जताया आभार
जशपुर के प्रतिनिधियों ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आमंत्रित करने तथा अपने अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करने के लिए ओडिशा पर्यटन विभाग का विशेष आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन ग्रामीण विकास और पर्यटन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
 

सेवा संकल्प अभियान 2026
सेवा मेरा योगदान
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत बम्बा में हुआ वृहद पौधारोपण

जशपुरनगर 01 अक्टूबर   2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत बम्बा में 30 सितम्बर 2026 को वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और आमजनों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
पौधारोपण कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष, डीडीसी, बीडीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जनपद पंचायत कार्यालय एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
 

पत्थलगांव के कनिष्ठ अभियंता  अमृत बेक निलंबित

जशपुरनगर 01 अक्टूबर 2026 /छ.स्टे.पॉ.डि.कं. लिमि. कुनकुरी के अधीक्षण अभियंता वृत्त ने अमृत बेक कनिष्ठ अभियंता (वितरण केन्द्र) पत्थलगांव के द्वारा अपने कार्य के दौरान लापरवाही बरतने के कारण दिनांक 29.09.2026 को पत्थलगांव संभाग के ग्राम पाकर गांव में हुई घातक विद्युत दुर्घटना में प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
निलंबन अवधि के दौरान कंपनी के नियमानुसार अनुज्ञेय जीवन निर्वाह भत्ता देय होगी।
इस आदेश के प्रभावशीलता के दौरान श्री अमृत बेक कनिष्ठ अभियंता का मुख्यालय तत्काल प्रभाव से कार्यालय कार्यपालन अभियंता (सं./ सं) संभाग जशपुर में किया जाता है।
सं.क्र./1748/नूतन

समाचार
जशपुर को देश के अग्रणी पीएमडीडीकेवाई जिलों में शामिल करने बनेगी विशेष रणनीति
जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, कृषि एवं संबद्ध विभागों की 36 योजनाओं की हुई समीक्षा

जशपुरनगर 01 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत जशपुर जिले की प्रगति को और गति देने तथा जिले को देश के अग्रणी पीएमडीडीकेवाई जिलों में शामिल करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में विगत दिवस समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा संचालित पीएमडीडीकेवाई से संबंधित 36 योजनाओं और उनके आउटपुट इंडिकेटर की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विशेष रूप से उन योजनाओं और संकेतकों पर फोकस किया गया, जिनमें निर्धारित लक्ष्य की तुलना में उपलब्धि अपेक्षाकृत कम है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ऐसे सभी आउटपुट इंडिकेटर में तेजी से सुधार के लिए विभागवार विशेष रणनीति और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
लक्ष्य और उपलब्धि के अंतर का होगा विश्लेषण
बैठक में संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित लक्ष्य, वर्तमान उपलब्धि और शेष अंतर का स्पष्ट विश्लेषण करें। कम प्रगति वाले प्रत्येक इंडिकेटर के लिए आवश्यक गतिविधियों, बजट की आवश्यकता, अपेक्षित तकनीकी सहयोग और कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की जाए। लक्ष्य पूर्ति के लिए अतिरिक्त बजट, लक्ष्य आवंटन या अन्य संसाधनों की आवश्यकता होने पर संबंधित उच्च कार्यालय को तत्काल प्रस्ताव एवं मांग पत्र भेजने के निर्देश भी दिए गए।
विभागों के बीच समन्वय और अभिसरण पर जोर
बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, सहकारिता सहित अन्य संबद्ध विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए किसानों तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। समीक्षा के दौरान तय किया गया कि कम उपलब्धि वाले प्रत्येक आउटपुट इंडिकेटर के लिए अलग कार्य योजना तैयार की जाएगी। इसमें लक्ष्य, वर्तमान उपलब्धि, शेष अंतर, आवश्यक गतिविधियां, बजट आवश्यकता, उच्च कार्यालय से अपेक्षित सहयोग और कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा स्पष्ट रूप से निर्धारित होगी।
मापनीय परिणामों में सुधार पर विशेष ध्यान
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि पीएमडीडीकेवाई के अंतर्गत केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित न रहते हुए उनके मापनीय परिणामों और आउटपुट इंडिकेटर में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की दिशा में प्रभावी प्रयास करें। बैठक में जशपुर को देश के शीर्ष पीएमडीडीकेवाई जिलों में शामिल करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित करने, आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने और उच्च कार्यालय से अपेक्षित सहयोग प्राप्त करने सहित विभागवार प्रगति की नियमित समीक्षा करने का निर्णय लिया गया।
 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न संविदा पदों के लिए कौशल दक्षता परीक्षा 13 और 14 अक्टूबर को

जशपुरनगर 01 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला स्वास्थ्य समिति, जिला जशपुर के अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कौशल दक्षता परीक्षा 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए वरीयता सूची एवं कौशल दक्षता परीक्षा सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  ने बताया कि अभ्यर्थी वरीयता सूची, कौशल दक्षता परीक्षा सूची तथा परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जशपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.jashpur.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं।
 

पाकर गांव हादसे पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
मृतक श्रमिकों के परिजनों को मिलेगी कुल 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
पत्थलगांव के विघुत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमृत बेक निलंबित

जशपुरनगर 01 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत पाकरगांव में बिजली पोल शिफ्टिंग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में दो श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों श्रमिकों के परिजनों को 15-15 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए तथा जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने घटना में प्रथम दृष्टया सामने आई लापरवाही को गंभीरता से लेते  तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पत्थलगांव के विघुत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमृत बेक को निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्युत संबंधी कार्यों के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों और प्रक्रियाओं का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए। श्रमिकों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार्य नहीं है और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को हर आवश्यक सहायता तत्परता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हादसे में घायल श्रमिकों के समुचित उपचार की बेहतर से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
 

सेवा संकल्प अभियान 2026
सेवा मेरा योगदान
जशपुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेला संपन्न
युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल

जशपुरनगर 01 अक्टूबर 2026/ जशपुर स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में विगत दिवस संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता, कौशल एवं रुचि के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
रोजगार मेले में विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों एवं नियोजकों द्वारा सहभागिता करते हुए युवाओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया गया।
मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के साथ-साथ अपने कौशल के अनुरूप बेहतर कैरियर विकल्प चुनने की जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर उप संचालक रोजगार श्री एस. पी. त्रिपाठी, रोजगार अधिकारी अंबिकापुर श्री ललित पटेल, रोजगार अधिकारी सूरजपुर श्री चारू चित्रा साय, रोजगार अधिकारी बलरामपुर श्री दिवाकर तांडिया, कौशल विकास के सहायक संचालक श्री प्रकाश यादव तथा आईटीआई से श्री आशीष पन्ना सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रोजगार मेले के आयोजन से जिले एवं संभाग के युवाओं को रोजगार के उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्राप्त हुई और निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए उन्हें एक प्रभावी मंच उपलब्ध हुआ।
 

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और प्रतिभाओं को मिला मंच, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जशपुर सियान आइडल फाइनल आयोजित
सेवा और अनुभव की मिसाल हैं हमारे सियान जन, युवा पीढ़ी को इनसे सीखने की जरूरत: सालिक साय

जशपुरनगर 01 अक्टूबर 2026/ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग जशपुर द्वारा न्यू कम्युनिटी हॉल, बालाजी मंदिर के सामने, जशपुर में जिला स्तरीय समारोह एवं ‘जशपुर सियान आइडल’ फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने के साथ उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया। सियान आइडल में वरिष्ठ नागरिकों ने गायन, भाषण एवं कविता पाठ सहित विभिन्न विधाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से भी उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण की सुविधा दी गई तथा जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को बस पास वितरित किए गए। पुलिस विभाग ने साइबर अपराधों से बचाव तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों एवं विधिक सहायता की जानकारी दी। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र तथा वरिष्ठ नागरिकों को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी : सालिक साय
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों ने अपने अनुभव और योगदान से परिवार एवं समाज को दिशा दी है। उनके अनुभव, संघर्ष और संस्कार युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद समाज के लिए महत्वपूर्ण है।
वरिष्ठजनों के अनुभव से मिली जशपुर को विकास की दिशा: शौर्य प्रताप सिंह जूदेव
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन के अनुभव और योगदान से जशपुर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन समाज के लिए ज्ञान और अनुभव का भंडार हैं। विकास से जुड़े कार्यों में उनके सुझाव और अनुभवों को महत्व देना चाहिए तथा युवा पीढ़ी को उनसे सीखने की आवश्यकता है।
स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए वरिष्ठजनों की सहभागिता जरूरी रू गंगाराम भगत
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव परिवार और समाज की अमूल्य पूंजी है। उनके सम्मान और सहभागिता से पीढ़ियों के बीच बेहतर संवाद एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने वरिष्ठजनों से अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, सुरक्षा और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना हम सभी का दायित्व रू अरविन्द भगत
नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों के बीच कार्य करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, सुरक्षा और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना हम सभी का दायित्व है। सियान गुड़ी के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य जांच, खेल गतिविधियों तथा पेंशन एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
सेवा, अनुभव और नई पीढ़ी के बीच सेतु बना ‘जशपुर सियान आइडल’ रू कलेक्टर रोहित व्यास
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ‘जशपुर सियान आइडल’ के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को अपनी प्रतिभा और रुचियों को प्रदर्शित करने का मंच मिला है। उन्होंने कहा कि उम्र प्रतिभा और उत्साह के सामने बाधा नहीं है। ऐसे आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने और विभिन्न पीढ़ियों के बीच संवाद बढ़ाने का माध्यम हैं।
उन्होंने कहा कि सियान आइडल जैसे आयोजन केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह विभिन्न पीढ़ियों को आपस में जोड़ने का माध्यम भी हैं। वरिष्ठ नागरिक अपने जीवन के अनुभव, संघर्ष, उपलब्धियों और सीख को युवा पीढ़ी के साथ साझा करें, ताकि नई पीढ़ी को जीवन के व्यावहारिक पक्षों को समझने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके सम्मान एवं सक्रिय सहभागिता से समाज और अधिक समृद्ध बनता है।
समारोह के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, अधिकार, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। वरिष्ठ नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह संदेश दिया कि उनके अनुभव, ज्ञान और प्रतिभा समाज की महत्वपूर्ण पूंजी हैं।
 

“बाल मधुमेह और बच्चों का स्वस्थ भविष्य – जशपुर जिले में स्वास्थ्यकर्मियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम”

जशपुरनगर 01 अक्टूबर 2026/ बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग जशपुर एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय (एक सत्र) उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के चार विकासखंडों कृ बगीचा, कांसाबेल, पत्थलगांव, फरसाबहार कृ से कुल 400 से ज्यादा कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण को चरणबद्ध रूप से आयोजित किया गया, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, मितानिन कार्यक्रम से जुड़े जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक एवं मितानिन प्रशिक्षक, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हुईं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मैदानी स्वास्थ्यकर्मियों एवं समुदाय स्तर पर कार्यरत प्रमुख स्वास्थ्यकर्मियों को टाइप-1 डायबिटीज के लक्षणों, शीघ्र पहचान, उपचार, परामर्श, फॉलोअप एवं समग्र देखभाल के संबंध में तकनीकी रूप से सशक्त बनाना था, ताकि बाल मधुमेह से प्रभावित बच्चों को समय पर उचित सहयोग, उपचार एवं सेवाओं से जोड़ा जा सके।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल मधुमेह के प्रमुख लक्षणों जैसे अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, वजन घटना, थकान, भूख बढ़ना तथा बीमारी की स्थिति में समय पर रेफरल की आवश्यकता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। ।
प्रतिभागियों को बताया गया कि टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित बच्चों के लिए नियमित इंसुलिन उपयोग, रक्त शर्करा की निगरानी, संतुलित आहार, स्कूल एवं परिवार का सहयोग तथा आपातकालीन स्थितियों की समय पर पहचान अत्यंत आवश्यक है।
कार्यशाला में निम्न प्रमुख विषयों पर विस्तृत उन्मुखीकरण किया गयाः ऽ टाइप-1 डायबिटीज की प्रारंभिक पहचान, उपचार एवं प्रबंधन ऽ बच्चों में खतरे के संकेतों की पहचान एवं समय पर रेफरल ऽ इंसुलिन, ग्लूकोमीटर एवं नियमित शुगर मॉनिटरिंग का महत्व ऽ परामर्श, परिवार आधारित सहयोग एवं रोगी सहायता समूहों की भूमिका ऽ स्कूल एवं समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की रणनीतियाँ ऽ बाल मधुमेह से प्रभावित बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक सहयोग की आवश्यकता
प्रतिभागियों ने समूह चर्चा, अनुभव साझा करने एवं संवाद आधारित सत्रों के माध्यम से विषय की व्यावहारिक समझ विकसित की। प्रशिक्षण के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि बाल मधुमेह केवल एक चिकित्सीय स्थिति नहीं है, बल्कि इसके सफल प्रबंधन के लिए परिवार, स्कूल, स्वास्थ्यकर्मी और समुदाय की संयुक्त भूमिका आवश्यक है।
यह उन्मुखीकरण कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जशपुर डॉ. घनश्याम सिंह जात्रा, मार्गदर्शन  में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को जिला एनसीडी सलाहकार डॉ. रूपा प्रधान द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एवं तकनीकी सहायता से आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि इस प्रशिक्षण से जिले में बाल मधुमेह की समय पर पहचान, उपचार से जुड़ाव, नियमित फॉलोअप और सामुदायिक जागरूकता को मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से मितानिन कार्यक्रम, सीएचओ एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भागीदारी से ग्राम स्तर तक बाल मधुमेह से संबंधित संदेश पहुंचाने तथा संभावित बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में सहायता मिलेगी।

  • Related Posts

    {अम्बिकापुर समाचार) कलेक्टर  अजीत वसंत ने मैनपाट विकासखंड का किया दौरा

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने मैनपाट विकासखंड का किया दौरा एकलव्य आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, स्कूलों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश छात्रावासों में स्वच्छता,…

    Read more

    अन्नदाता के सम्मान से समृद्ध गांवों तक: कृषि और ग्रामीण विकास की नई दिशा

        अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/   ग्रामीण अर्थव्यवस्था में कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियां आजीविका का महत्वपूर्ण आधार हैं। खेती को अधिक उत्पादक और टिकाऊ बनाने के साथ सिंचाई,…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग