Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025ः लूण्ड्रा एवं मंगारी में आयोजित हुआ समाधान शिविर

हितग्राहियों को समस्याओं के समाधान की मिली जानकारी
लूण्ड्रा विधायक ने हितग्राहियों को  प्रदान किया निराकृत प्रमाण पत्र
 

अम्बिकापुर 24 मई 2025/ शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में सुशासन तिहार की शुरुआत की, जिससे लोगों की मांग और शिकायतों का निराकरण उनके घर पहुंचकर किया जा रहा है, जिसको लेकर हितग्राहियों में काफी उत्साह देखने को मिला रहा है। सुशासन तिहार अंतर्गत विकासखंड लूण्ड्रा के लूण्ड्रा पंचायत और विकासखंड बतौली के मंगारी  में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले, बीडीसी राजेश सोनी सहित सरपंच एवं पंचगण शामिल हुए।
लूण्ड्रा समाधान शिविर में शामिल विधायक श्री प्रबोध मिंज ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित सुशासन तिहार लोगों की समस्याओं का समाधान लेकर आई है। शासन की मंशा है कि लोगों को शासन की योजनाओं के लिए शासकीय दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े, इसलिए आपके ग्राम आपके शहर में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इस दौरान विधायक श्री मिंज ने स्वच्छता अभियान के उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वच्छता दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, साथ ही आवेदन के निराकरण हितग्राही से संवाद कर शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी।
समाधान शिविर में विभागवार अधिकारियों ने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की विस्तृत जानकारी साझा की गई। लूण्ड्रा में 15 ग्राम पंचायतों को मिलाकर एक क्लस्टर बनाया गया था जिसमें मांग के 5333 एवं शिकायत के 89 कुल 5422 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें मांग के 5318 एवं शिकायत के 88 कुल 5406 आवेदन का निराकरण हुआ, शेष 16 आवेदन लंबित है,जिसका नियमानुसार कार्यवाही जारी है।
बतौली के मंगारी में 14 ग्राम पंचायत को मिलाकर एक क्लस्टर बनाया गया था जिसमें मांग के 7553 एवं शिकायत के 46 कुल 7599 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें मांग के 7552 एवं शिकायत के 46 कुल 7598 आवेदन का निपटान किया गया। शेष 1 आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम में डीडीसी श्रीमती नानमनि पैकरा सहित स्थानीय सरपंच एवं पंचगण उपस्थित थे।
शिविर में लूण्ड्रा थाना प्रभारी श्री शिशिर कांत सिंह ने ग्रामीणों को बढ़ते साइबर फॉर्ड को लेकर जागरूक किया साथ ही यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटना से बचाव की अपील की।
शासन की पहल पर आयोजित सुशासन तिहार योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित कर लोगों के जीवन में खुशियां लेकर आई है, नागरिकों को अब मांग और शिकायत के निराकरण लिए शासकीय कार्यालय नहीं जाना पड़ रहा है।
बतौली कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक,बतौली तहसीलदार सुश्री तारा सिदार, बतौली जनपद सीईओ श्री लक्ष्मी नारायण सिदार, लूण्ड्रा शिविर में एसडीएम श्री शतरंज सिंह, लूण्ड्रा तहसीलदार सुश्री चित्रलेखा,  लूण्ड्रा जनपद पंचायत सीईओ सुश्री प्रीति भगत लूण्ड्रा थाना प्रभारी श्री शिशिर कांत सिंह सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ