Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इंजीनियरिंग महाविद्यालय में रक्तदान, नेत्रदान अंगदान, एवं देहदान जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों ने लिया अंगदान का संकल्प, रेड क्रॉस ने दिया ’’रक्तदान महादान – अंगदान जीवनदान’’ का संदेश

अम्बिकापुर 04 अक्टूबर 2026/  कलेक्टर एवं अध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सरगुजा श्री अजीत बसंत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सह सचिव, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सरगुजा डॉ. जगसाय सिंह सरुता के समन्वय से जिले में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान के प्रति जनजागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में चार अक्टूबर शनिवार को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, अंबिकापुर में  रक्तदान, नेत्रदान अंगदान, एवं देहदान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम नारायण खरे द्वारा विद्यार्थियों को अंगदान के महत्व की जानकारी दी गई तथा उपस्थित विद्यार्थियों को अंगदान हेतु संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा, रायपुर की ऑर्गन डोनेशन कमेटी की सदस्य श्रीमती अंजुला गौतम मिश्रा, श्रीमती संध्या सिंह एवं श्री आर्यन सिन्हा द्वारा विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान के महत्व, आवश्यकता तथा इससे संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को अपने परिवार एवं समाज में भी अंगदान के प्रति जागरूकता प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया गया।

उल्लेखनीय है कि उक्त तीनों सदस्य भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सरगुजा के आजीवन सदस्य भी हैं तथा राज्य शाखा की ऑर्गन डोनेशन कमेटी में दायित्व निभा रहे हैं। उनके द्वारा जिला शाखा के माध्यम से भी अंगदान एवं देहदान के प्रति जनजागरूकता गतिविधियों में सहभागिता की जा रही है।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा युवाओं एवं आम नागरिकों को मानवीय सेवा की गतिविधियों से जोड़ने तथा रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान के संबंध में सही जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

अंगदान के माध्यम से मृत्यु के पश्चात भी जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन में नई आशा लाई जा सकती है। इसी उद्देश्य से अभियान के अंतर्गत “रक्तदान महादान – अंगदान जीवनदान” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    ’सोलर हाईमास्ट से रोशन हुआ चोरभट्टी, दूरस्थ गांव में बढ़ी सुरक्षा और सुविधा’

    अंधेरी राहों से रोशन रास्तों तक, चोरभट्टी में सोलर हाईमास्ट से बदली रात की तस्वीर’ केरबा 04 अक्टूबर 2026/ “पहले शाम ढलते ही घर से बाहर निकलने से पहले रास्ते…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी