Ro no D15139/23

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने DNHDD को पहले खेलो इंडिया बीच गेम्स की मेज़बानी के लिए सराहा; मणिपुर और नागालैंड को पोडियम फिनिश के लिए बधाई दी

खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने कहा – KIBG ने एक नए युग की शुरुआत की है और पूर्वोत्तर भारत की खेल प्रतिभा को निखारा है
नई दिल्ली । भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पहले खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 की सफल मेज़बानी के लिए दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव को हार्दिक बधाई दी। ये प्रतियोगिता 19 मई से शुरू हुई थी और शनिवार को आधिकारिक रूप से सम्पन्न हुई। समापन समारोह दीव के ऐतिहासिक आईएनएस खुखरी मेमोरियल पर आयोजित किया गया।
डॉ. मांडविया ने कहा, “दीव हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है और मैं इस केंद्र शासित प्रदेश को खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 के सफल आयोजन के लिए दिल से बधाई देता हूं। यह हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि दीव भारत में बीच गेम्स का मुख्य केंद्र बने, और मुझे लगता है कि आयोजकों ने खिलाड़ियों को जो सहयोग, सुविधा और ध्यान दिया है, वह सराहनीय है।”
उन्होंने आगे कहा, “मणिपुर को पहले स्थान पर रहने के लिए विशेष बधाई। उसके बाद महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर और नागालैंड तीसरे स्थान पर रहा। मैं नागालैंड को पहली बार किसी खेलो इंडिया प्रतियोगिता में टॉप-3 में आने के लिए विशेष रूप से बधाई देता हूं। मणिपुर ने विशेष रूप से पेंचक सिलाट में जबरदस्त साहस और कौशल दिखाया है। मैं दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव (DNHDD) तथा जम्मू-कश्मीर को भी उनकी खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने और उत्कृष्टता की संस्कृति को मजबूत करने के लिए बधाई देता हूं।”
खेलो इंडिया बीच गेम्स के इस संस्करण में कुल 811 एथलीटों ने भाग लिया, जो छह पदक खेलों – पेंचक सिलाट, सेपक टकरॉ, बीच सॉकर, बीच वॉलीबॉल, ओपन वॉटर स्विमिंग और कबड्डी में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। मल्लखंभ और रस्साकशी को प्रदर्शन खेलों के रूप में शामिल किया गया था। कुल 46 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा हुई और पूरे भारत से 31 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया।
डॉ. मांडविया ने यह भी कहा, “पदक तालिका से परे, यह याद रखना जरूरी है कि खेलों में कोई हारता नहीं है – या तो आप जीतते हैं या सीखते हैं। यह पहली बार था कि बीच गेम्स को खेलो इंडिया के अंतर्गत आयोजित किया गया, और मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं कि आपने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और राष्ट्रीय गर्व की भावना को मजबूत किया।”
खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे, जो समापन समारोह की मुख्य अतिथि थीं, ने कहा, “खेलो इंडिया बीच गेम्स ने एक नए युग की शुरुआत की है। हमारे युवाओं ने दिऊ के तटों को अपनी प्रतिभा की चमक से रोशन कर दिया है।”
उन्होंने खेलो इंडिया मिशन के उद्देश्यों को दोहराते हुए कहा, “खेलो इंडिया पहल का उद्देश्य देशभर में जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करना है। खेलो इंडिया बीच गेम्स इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं। इन खेलों ने कई रोमांचक और कम प्रसिद्ध तटीय और जल क्रीड़ाओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है।”
पूर्वोत्तर भारत की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर, नागालैंड और असम जैसे राज्यों ने शानदार प्रदर्शन किया है। “पूर्वोत्तर भारत में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि इस प्रतिभा का पूरा उपयोग हो। इन राज्यों का मजबूत प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि यदि उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कमाल कर सकते हैं,” उन्होंने कहा।

  • Related Posts

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    यमन के अदन शहर का एक मामूली पेट्रोल पंप… भारत में ईंधन की भयंकर कमी… और एक आम से हिंदुस्तानी की आंखों में पल रहा एक ऐसा दुस्साहसी ख्वाब, जिसने…

    Read more

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत को ‘रिफाइनिंग सुपरपावर’ बताया है. 20 अक्टूबर को मुंबई में उन्होंने कहा कि भारत के पास भारी कच्चे तेल को साफ करके उपयोगी…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी