Ro no D15139/23

मेंड्राखुर्द में “हमर गांव हमर पानी” महाभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय वृहद श्रमदान कार्यक्रम आयोजित, जल संरक्षण की ली गई शपथ

अम्बिकापुर । जिले में जल संवर्धन एवं जल संरक्षण को लेकर “हमर गांव हमर पानी” महाअभियान 31 मई 2025 तक सभी ग्राम पंचायतों में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जल शपथ, जल सभा, जन जागरूकता रैली तथा श्रमदान जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज जनपद पंचायत अंबिकापुर के ग्राम पंचायत मेंड्राखुर्द में जिला स्तरीय वृहद श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन अमृत सरोवर घाट के पास किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन ने मिलकर श्रमदान किया और जल संरक्षण की दिशा में अपना सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसौदिया, श्री भारत सिंह सिसौदिया, जनपद अध्यक्ष श्री विक्रम सोनपाकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, मेंड्राखुर्द, ख़लिबा, डिगमा, कुल्हाड़ी एवं चाठीरमा ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसौदिया ने वर्षा जल संरक्षण हेतु वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने “जल बचाओ, जीवन बचाओ” का आह्वान करते हुए सभी ग्रामीणों से जल प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। उन्होंने जल संकट की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल बचाने की ज़िम्मेदारी समाज के हर व्यक्ति की है। जल बचाने के लिए जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि,आप स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और सगे-संबंधियों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को जल संकट से बचाया जा सके।
“हमर गांव हमर पानी” महाअभियान जिले में जल चेतना जगाने और सामूहिक सहभागिता से जल स्रोतों के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहा है।

  • Related Posts

    कबीरधाम मेरे सपनों का भारत चित्रकला में छात्र कृष्ण साहू प्रथम

    कवर्धा।  शासकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी से मेरे सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में भैया कृष्णा साहू ने चित्रकला प्रतियोगिता…

    Read more

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी