Ro no D15139/23

निर्वाचन आयोग द्वारा कानूनी ढांचे को सशक्त बनाने हेतु अधिवक्ताओं एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

अम्बिकापुर 25 मई 2025/  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अपने कानूनी ढांचे को सुदृढ़ और आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप पुनः संरेखित करने के उद्देश्य से नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने इस सम्मेलन का उद्घाटन निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी की उपस्थिति में किया।

सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट और देश के 28 उच्च न्यायालयों के वरिष्ठ अधिवक्ता, आयोग के वरिष्ठ अधिकारीगण, एवं सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 36 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शामिल हुए। इस पहल का उद्देश्य आयोग की कानूनी संरचना को उभरती परिस्थितियों और विधिक चुनौतियों के अनुरूप रूपांतरित करते हुए समन्वय को सुदृढ़ बनाना है। सम्मेलन में गैर-प्रतिस्पर्धी दृष्टिकोण अपनाने और समुचित सुनवाई के अवसर सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
यह एक दिवसीय सम्मेलन भारत निर्वाचन आयोग और देश के प्रमुख विधि विशेषज्ञों के बीच संवाद और विचार-विमर्श का एक प्रभावी मंच बना। यह रणनीतिक पहल भारत में निर्वाचन न्यायशास्त्र की बदलती आवश्यकताओं के अनुसार आयोग के विधिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चर्चा में आयोग की विधिक टीम की तैयारी, दक्षता और समन्वय विशेषकर निर्वाचन कानून, न्यायिक प्रक्रियाओं और विधिक सुधारों से संबंधित पहलुओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। इस संवाद के माध्यम से आयोग ने न्यायिक मंचों पर अपनी विधिक प्रस्तुति की प्रभावशीलता को और अधिक सशक्त करने का प्रयास किया।
इसके अतिरिक्त, शुक्रवार को आयोग ने नई दिल्ली स्थित IIIDEM   में ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों का सम्मेलन भी आयोजित किया। यह सम्मेलन भारत निर्वाचन आयोग की IT पहलों को सशक्त करने एवं एक ठोस रोडमैप तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। आयोग ने वर्ष 2025 में एक नई पहल प्रारंभ की है, जिसके तहत एक एकीकृत डैशबोर्ड ’ECIENET’ का डिज़ाइन और विकास किया जा रहा है। यह डैशबोर्ड सभी हितधारकों को विधिक प्रावधानों के दायरे में प्रासंगिक डेटा तक एकल विंडो एक्सेस प्रदान करेगा। यह अभिनव प्रयास आयोग की सभी ICT पहलों को एकीकृत मंच पर लाकर डिजिटल परिवर्तन को गति देगा।

  • Related Posts

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत* सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…

    Read more

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री