Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में आम जनता की सुनीं गई समस्याएं सुनी गईं, अधिकारियों को तय समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

अम्बिकापुर 26 मई 2025/  जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं और मांगों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट कंपोजिट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने मांग  और शिकायत को लेकर आवेदन किया। कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने जनता की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर जनदर्शन में पेंशन स्वीकृति और पुनरीक्षण, सीमांकन विवाद, खतौनी में त्रुटियों का सुधार, वन अधिकार पत्र की स्वीकृति, सीसी सड़क निर्माण की मांग, भूमिहीनों के पट्टे, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं तथा राजस्व विभाग से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। सभी विषयों को अपर कलेक्टर ने ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से तलब कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने जनदर्शन में  संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि, लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रशासन की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक के  आवेदन की त्वरित और पारदर्शिता के साथ निपटान किया जाए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव, श्री रामसिंह ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप, सभी एसडीएम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

नियमित रूप से होगा सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन
जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम हर सप्ताह के  सोमवार को नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। प्रशासन की मंशा है कि इससे जनता और शासन के बीच संवाद और विश्वास मजबूत हो तथा समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत* सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…

    Read more

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री