Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में समाधान शिविर बना किसानों के लिए राहत का माध्यम,अम्बिकापुर के सुखरी क्लस्टर में 56 किसानों को क्रेडिट कार्डों का वितरण, किसानों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

अम्बिकापुर 27 मई 2025/  राज्य सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत अम्बिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सुखरी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस क्लस्टर में कुल 13 ग्राम पंचायतें शामिल थे, जहां विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों की जानकारी हितग्राहियों को दी गई।

किसानों में दिखा विशेष उत्साह
समाधान शिविर के दौरान किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। सरकार की योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिलने से ग्रामीणों में आत्मविश्वास बढ़ा है। क्लस्टर क्षेत्र में 56 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का वितरण किया गया, जिससे वे अब आसानी से कृषि ऋण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी।

ग्राम पंचायत रतनपुर कला के किसान श्री सितम राम और श्री मनीजर राम राजवाड़े ने खुशी जताते हुए कहा, हमारे पास पहले किसान क्रेडिट कार्ड नहीं था। खेती-बाड़ी के लिए हमें साहुकारों से ऊंचे ब्याज पर ऋण लेना पड़ता था, जिससे हमारी कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्याज में चला जाता था। अब किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से खेती के लिए ऋण लेना आसान हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर सुशासन तिहार आयोजित  किया गया है, उससे हमें एक आवेदन पर निराकरण हुआ है, वह भी मात्र एक महीने के भीतर हमें किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त हो गया। आज यह कार्ड हमें समाधान शिविर में दिया गया है। हम इस पहल के लिए मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

गांव में ही समाधान, पारदर्शिता से योजनाओं का लाभ

समाधान शिविर में शामिल ग्रामीणों का कहना है कि सुशासन तिहार ने शासन और जनता के बीच की दूरी को कम किया है। अब गांव में ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल रही है और समाधान भी हो रहा है। शिविरों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होने से लोगों का भरोसा शासन पर और भी मजबूत हुआ है।

  • Related Posts

    जिले के 75 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा

    19,255 अभ्यर्थियों के लिए दो पालियों में हुई परीक्षा, प्रथम पाली में 14,702 और द्वितीय पाली में 14,666 अभ्यर्थी रहे उपस्थित   अम्बिकापुर 04 अक्टूबर 2026/ सरगुजा जिले में रविवार…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इंजीनियरिंग महाविद्यालय में रक्तदान, नेत्रदान अंगदान, एवं देहदान जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों ने लिया अंगदान का संकल्प, रेड क्रॉस ने दिया ’’रक्तदान महादान – अंगदान जीवनदान’’ का संदेश

    अम्बिकापुर 04 अक्टूबर 2026/  कलेक्टर एवं अध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सरगुजा श्री अजीत बसंत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सह सचिव, भारतीय…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी