Ro no D15139/23

कलेक्टर ने कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 27 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने अस्पतालों में कोविड प्रबंधन एवं मरीजों के उपचार संबंधी आवश्यक संसाधन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। कलेक्टर ने कोविड- 19 के संभावित संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए बचाव एवं रोकथाम के लिए जिले के सभी शासकीय अस्पतालों एवं निजी चिकित्सालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही जिले को कोविड-19 प्रबंधन के लिए आईसीयू, ऑक्सीजन बिस्तर, वेंटिलेटर की व्यवस्था एवं आईएचआईपी पोर्टल पर नियमित रिपोर्टिंग करने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कहा गया है। कलेक्टर ने सर्दी, खांसी, बुखार से ग्रसित नागरिकों को नजदीकी शासकीय चिकित्सालयों में पहुंचकर अपना उपचार कराने की अपील की है। साथ ही संभावित संक्रमण की जांच के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं एम्स में कराने का आग्रह किया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-10 से बचाव के लिए आवश्यक सलाह दी गई है। सर्दी, खांसी, बुखार वाले व्यक्ति एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित (कोमार्बिड) व्यक्ति मास्क का उपयोग करें एवं अनावश्यक भीड़भाड़ की जगह पर जाने से बचे तथा उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में जाए। जिन घरों में सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण वाले व्यक्ति पाये जाते है, उन घरों को हवादार रखें। संक्रमण से बचाव हेतु दूरी बनाकर रखें। हैडवाश तथा पूर्व में प्रचलित कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और घबराए नहीं।

  • Related Posts

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

    *- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*   *- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु 12 सितम्बर को निविदा आमंत्रित

    राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी