Ro no D15139/23

कलेक्टर ने बागबहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

संस्थागत प्रसव नहीं करवाने वाले सीएचओ और आरएचओ पर होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि पाली में भी ड्यूटी लगाने के लिए निर्देश
टीबी मरीजों का सैंपल लेकर टू-नॉट टेस्ट करने के लिए कहा
बागबहार के सेक्टर सुपरवाइजर को सन्ना में संलग्न करने के दिए निर्देश
छुटे हुए लोगों का प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहा

जशपुरनगर 28 मई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को पत्थलगांव विकासखंड के बागबहार  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और सीएचओ, आरएचओ व सेक्टर सुपरवाइजर की समीक्षा बैठक लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संस्थागत प्रसव, टीबी मरीजों का जांच, आयुष्मान योजना, आयुष्मान वयं वंदना योजना सहित स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम पत्थलगांव सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, जनपद सीईओ पत्थलगांव श्रीमती प्रियंका गुप्ता, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा,  पत्थलगांव बीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने  बागबहार, जमरगी, कोकियाखार, कुकरभूका और रेडे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के संस्थागत प्रसव के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने इन केन्द्रों में संस्थागत प्रसव नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी स्वास्थ्य अमला को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जिन स्वास्थ्य केन्द्र में संस्थागत प्रसव कम हो रहे उन सीएचओ और आरएचओ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नार्मल डिलीवरी केस को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश दिए हैं। गंभीर केसों को छोड़कर गर्भवती माताओं को 102 महतारी एम्बुलेंस का भी लाभ देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को सेक्टर सुपरवाइजर बागबहार के श्री हीरालाल पटेल को सन्ना संलग्न करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सेक्टर सुपरवाइजर द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने के कारण कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
कलेक्टर श्री व्यास ने सभी सीएचओ और आरएचओ को गर्भवती माताओं का प्रथम पंजीयन के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए हैं और गर्भवती के दौरान आयरन फोलिक एसिड दवाइयों का भी वितरण शत-प्रतिशत करने के लिए कहा है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ्य कर्मचारियों को रात्रि पाली में भी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं और नियमित स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करके समीक्षा करने के लिए कहा है। उन्होंने पत्थलगांव के बीएमओ को अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों का जांच करने के निर्देश दिए हैं और जहां समस्या है तो उसका समाधान करने के लिए कहा है। उन्होंने तीन माह से नदारद और अपने काम को रूचि लेकर नहीं करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बागबहार क्षेत्र के चिन्हांकित टीबी मरीजों का माइक्रोस्कोप से जांच करने के लिए कहा है। सभी मरीजों का सेंपल लेकर पत्थलगांव टू-नॉट टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंनेे बागबहार के स्वास्थ्य केन्द्र का अवलोकन किया और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्राम रेड़े के भर्ती मरीज ऐलेन लकड़ा और ग्राम गोंडी के भर्ती मरीज लीलमनी से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने दवाई वितरण कक्ष, पैथोलॉजी, एक्स-रे रूम सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र के प्रसव कक्ष को ठीक करवाने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    मिशन नींव जशपुर के तहत ईसीसीई को सशक्त बनाने जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं रॉकेट लर्निंग संस्था के बीच एमओयू

    आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला सह बैठक आयोजित जशपुरनगर 23 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में…

    Read more

    वन अधिकार पट्टा ऑनलाइन होने से किसान चंद्रेश की बदली किस्मत’

    ’जशपुरनगर 23 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की डीसीएस एवं एग्रीस्टैक जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं से वनांचल के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन