Ro no D15139/23

सुशासन तिहार अंतर्गत हसनपुर और राजापुर में समाधान शिविर आयोजित

निराकृत आवेदनों की हितग्राहियों को दी जा रही जानकारी
लूण्ड्रा विधायक ने आवेदन के निराकृत हितग्राहियों से किया संवाद
कलेक्टर ने हितग्राहियों से संवाद कर समाधान की ली जानकारी

अम्बिकापुर 28 मई 2025/ संवाद से समाधान की अभिनव पहल अंतर्गत आयोजित सुशासन तिहार में जनसमस्याओं का निराकरण तत्परता के साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीतापुर विकासखंड के राजापुर एवं लूण्ड्रा विकासखंड के सहनपुर में समाधान शिविर आयोजित हुआ, जहां सुशासन तिहार के तहत प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी विभागवार हितग्राहियों को दी गई।
लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज सहनपुर में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने आवेदनों के निराकृत हितग्राहियों से संवाद करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया। विधायक श्री मिंज ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। पहले चरण में लिए गए आवेदनों का अंतिम चरण में समाधान शिविर के माध्यम से विभागीय निराकरण की जानकारी दी जा रही है।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर राजापुर क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। जहां उन्होंने आवेदनों के निराकृत हितग्राहियों से संवाद करते हुए सुशासन तिहार अंतर्गत मांग और शिकायतों के निराकरण की जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि शासन की पहल पर आपके गांव में ही आपके समस्याओं का समाधान करने हेतु समाधान शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें सुशासन तिहार के पहले चरण में प्राप्त आवेदनों के समाधान जानकारी दी जा रही है। साथ ही मांग और शिकायत के आवेदन भी लिए जा रहे हैं।
समाधान शिविर में कलेक्टर से संवाद करते हुए ग्राम पंचायत राजापुर के हितग्राही श्री जगदंबा ने बताया कि उन्होंने सुशासन तिहार के पहले चरण में अपने ग्राम पंचायत में व्यक्तिगत शौचालय के लिए आवेदन दिया था। जिसका निराकरण एक महीने में हो गया। इसकी जानकारी ग्राम सचिव द्वारा दी गई है, उन्होंने कविता के माध्यम से कहा कि धन्य है वो गांव, धन्य है वो नर-नारी, जिस गांव में मुख्यमंत्री श्री साय ने जन्म लिया, धन्य है वहां फूलवारी।
सीतापुर ब्लॉक के राजापुर को क्लस्टर बनाया गया था जिसमें राजापुर, सलाईनगर, महारानीपुर, डांगबुड़ा, जामढोढ़ी, जामकानी, कोटछाल, और हर्रामार ग्राम पंचायत शामिल थे। जहां प्राप्त कुल 1306 आवेदन का शत-प्रतिशत निराकरण किया गया।
लूण्ड्रा ब्लॉक के सहनपुर को क्लस्टर बनाया गया था, जिसमें जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि इस  क्लस्टर में सखौली, जमीरा, अगासी, सहनपुर, गगोली, कोयलारी, किरकिमा, गुजरवार, नागम, घघरी, सपड़ा, चितरपुर, रवई, डुमरडीह और रीरी ग्राम पंचायत शामिल थे। शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने हेतु सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। जिसमें प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि 3105 आवेदनों में से 3102 प्रकरण निराकृत हुए शेष 3 आवेदन का निराकरण नियमानुसार जारी है।
सुशासन तिहार ने जनसमस्याओं के निराकरण प्रभावी मंच दिया है। जिला प्रशासन द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी और गांव के अंतिम व्यक्ति को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधिगण,एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिले के 75 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा

    19,255 अभ्यर्थियों के लिए दो पालियों में हुई परीक्षा, प्रथम पाली में 14,702 और द्वितीय पाली में 14,666 अभ्यर्थी रहे उपस्थित   अम्बिकापुर 04 अक्टूबर 2026/ सरगुजा जिले में रविवार…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इंजीनियरिंग महाविद्यालय में रक्तदान, नेत्रदान अंगदान, एवं देहदान जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों ने लिया अंगदान का संकल्प, रेड क्रॉस ने दिया ’’रक्तदान महादान – अंगदान जीवनदान’’ का संदेश

    अम्बिकापुर 04 अक्टूबर 2026/  कलेक्टर एवं अध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सरगुजा श्री अजीत बसंत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सह सचिव, भारतीय…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी