Ro no D15139/23

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर नारी शक्तियों का सम्मान समारोह

महिला सशक्तिकरण संवाद सम्मेलन समारोह
देवी अहिल्याबाई का जीवन युगद्रष्टा प्रशासक की प्रेरक यात्रा – नारायण चंदेल

अम्बिकापुर 28 मई 2025/  पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर राज्य युवा आयोग के तत्वावधान में “महिला सशक्तिकरण संवाद सम्मेलन“ का आयोजन माता राजमोहिनी देवी भवन में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नारायण चंदेल, विशिष्ट अतिथि के रूप में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, पूर्व हस्त शिल्प बोर्ड अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती रश्मित कौर, चिकित्सा में डॉ अपेक्षा सिंह, समाज सेवा में श्रीमती शिखा सिंह, परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रियंका भगत, अनुपा इक्का, अलका, इंदु, डोली, सेवी, खेल के क्षेत्र में खुशबू गुप्ता व एलिजिबा तिर्की, स्वच्छता में शशि सिन्हा, साहित्य, खेल व संस्कृति में अलिसा शेख, समाज सेवा में आकृति जायसवाल व खुशबू यादव, संस्कृति में ऐश्वर्य, सिद्धि व आदि शक्ति तथा शिक्षा में डोली विश्वास को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता नारायण चंदेल ने कहा, “देवी अहिल्या बाई का जीवन एक सामान्य बालिका से युगद्रष्टा प्रशासक बनने की प्रेरणादायक यात्रा है। उनका जीवन नारी शक्ति, त्याग और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है। आज उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है ताकि हम भारत को सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध राष्ट्र बना सकें।“
विधायक राजेश अग्रवाल ने देवी अहिल्या को न्याय, सेवा और सुशासन की प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन यह दिखाता है कि धर्म और जनकल्याण साथ चल सकते हैं।

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि देवी अहिल्या का समावेशी दृष्टिकोण आज भी प्रेरणा देता है। उन्होंने वंचितों व जनजातीय समाज को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई।
महापौर मंजूषा भगत ने उन्हें सशक्त नारी नेतृत्व की मिसाल बताते हुए कहा कि करुणा और संकल्प से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने कहा, “देवी अहिल्या बाई होल्कर का जीवन धर्म, सेवा व नारी शक्ति का प्रतीक है। हमें उनके मूल्यों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेना चाहिए।“
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी शिल्पा पांडे और जिला संवाद प्रमुख संतोष दास सरल ने किया। आभार प्रदर्शन राज्य युवा आयोग के सहायक संचालक रामकुमार ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारीगण व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पीएम सूर्य घर योजना से भगवानपुर के संतोष सरकार हुए बिजली बिल से ’आजाद’,बिजली उपभोक्ता बने उर्जादाता

    अम्बिकापुर 12 अप्रैल 2026/(IMNB NEWS AGENCY) ’पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ आम नागरिकों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। जिले के भगवानपुर निवासी श्री संतोष सरकार इस…

    Read more

    जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक 18 अप्रैल को

    अम्बिकापुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पदेन अध्यक्ष, सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की अध्यक्षता में शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब