Ro no D15139/23

दूरस्थ अंचलों में आवागमन होगा सुगम मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना का लोगों को मिलेगा लाभ

कलेक्टर और एस एस पी उपस्थित में बस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न रूट चार्ट पर की गई चर्चा

जशपुरनगर 29 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच और छत्तीसगढ़ शासन की पहल से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना’ को मंजूरी प्रदान की गई है। इस योजना के अंतर्गत 18 से 42 सीटों तक की क्षमता वाले हल्के और मध्यम श्रेणी के यात्री वाहनों को संचालन की अनुमति दी जाएगी।
इसी क्रम में जशपुर जिले के कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में और एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बस संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिन्हांकित पाँच दूरस्थ मार्गों पर बस संचालन की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। ये वे मार्ग हैं, जहाँ अब तक परिवहन सुविधा नहीं पहुंच पाई है। पत्थलगांव से बुलडेगा (विकासखंड पत्थलगांव), दुलदुला से जामचुवा (विकासखंड दुलदुला), महुआ से सरनाटोली (विकासखंड बगीचा), छिछली से चम्पा (विकासखंड बगीचा), कैलाशगुफ़ा से बगीचा (विकासखंड बगीचा) इन रूटों पर बसों के संचालन से ग्रामीणों को मुख्यालय से जोड़ने में सुविधा होगी, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यवसाय एवं शासकीय कार्यों में ग्रामीणों की पहुँच सुगम होगी। शासन की ओर से बस संचालकों को प्रदत्त प्रोत्साहन और सहायता की जानकारी भी दी गई। अंतिम रूप से प्रस्तावित रूटों पर सहमति उपरांत राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, आरटीओ अधिकारी, सभी एसडीएम, एसडीपीओ तथा स्थानीय बस संचालक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    जशपुरनगर 22 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास…

    Read more

    कम पानी में बंपर मुनाफा

    मुकेश ने ड्रिप से खीरे की खेती कर कमाए 2 लाख 25 हजार रूपए अब 4 एकड़ में करेंगे टमाटर की खेती खेती में आया बदलाव, ड्रिप तकनीक से आत्मनिर्भर…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज