Ro no D15139/23

डोंगरगढ़ के ग्राम माडियान में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी
राजनांदगांव 30 मई 2025। सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत मडियान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत मडियान, बागरेकसा, कारूटोला, पीटेपानी, कोटनापानी, खूबाटोला, ठाकुरटोला, बिछीटोला, सेन्द्री एवं कल्याणपुर से प्राप्त सभी मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। समाधान शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू एवं अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती लता अजय सिन्हा उपस्थित थी। उन्होंने शिविर के दौरान ही ग्राम पंचायत मडिय़ान में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की हितग्राही श्रीमती सुनाबाई को गृह प्रवेश कराया और हितग्राही को प्रतिकात्मक रूप से आवास की चाबी सौंपी। समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, परिवहन, पुलिस, शिक्षा, श्रम, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों ने आवेदनों के निराकरणों का वाचन किया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ ने वाचन किया। उन्होंने बताया कि 10 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास के 224, शौचालय निर्माण हेतु 167, राशन कार्ड के संबंध में 130, निर्माण कार्य के संबंध में 160, समाज कल्याण से संबंधित 46 एवं महात्मा गांधी नरेगा संबंधी 73 आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी का जल स्वच्छता किट परीक्षण किट एवं हितग्राहियों को राशन कार्ड, शौचालय स्वीकृति आदेश, जॉब कार्ड एवं श्रमकार्ड प्रदान किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं नन्हे बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। समाधान शिविर में जिला पंचायत सभापति श्री प्रशांत कोडापे एवं श्रीमती अनिता मांडवी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता अजय सिन्हा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री मनोज मरकाम, अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

    *- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*   *- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु 12 सितम्बर को निविदा आमंत्रित

    राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी