Ro no D15139/23

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उद्यमिता विकास हेतु उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण संपन्न

राजनांदगांव 03 जून 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) अंतर्गत गठित महिला स्वसहायता समूहों की उद्यमी सदस्यों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उनके उद्यमिता विकास हेतु कार्यरत सामुदायिक संवर्गों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने बिहान योजना अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र एवं जरूरतमंद सभी महिला उद्यमियों को परियोजनाओं के तहत लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण में बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में समूह की उद्यमी महिलाओं को उनके उद्यम विकास हेतु ऋण के रूप में संकुल संगठन के माध्यम से सीआईएफ राशि, बैंकों के माध्यम से इंटरप्राईज फाइनेंस (मुद्रा व स्वयंसिद्धा) एवं एसवीईपी, ओएसएफ, एमईडी परियोजना के तहत सीईएफ राशि के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित किया जाएगा। प्रशिक्षण में अधिकारियों द्वारा परियोजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य, ऋण हेतु पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया तथा ऋण के पुर्नभुगतान हेतु स्वसहायता समूह, ग्राम संगठन, संकुल संगठन स्तर पर प्रबंधन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सभी विकासखण्डों में कार्यरत एफएलसीआरपी, बीडीएसपी, सीआरपी-ईपी, संकुल संगठन के पदाधिकारी एवं जनपद स्तर के स्टॉफ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में जिला पंचायत से डीएमएम श्री पिनाकी डेसरकार, डीपीएम (वित्त प्रबंधन) श्री देवेन्द्र सेन, प्रभारी डीपीएम (आजीविका) श्री सुशील श्रीवास्तव एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु शिविर में पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही शासकीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की*   *- नवीन राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण*…

    Read more

    जिला के विभिन्न ग्रामों में मोबाईल कैम्प एवं ई-केवायसी शिविर का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 04 अक्टूबर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी