Ro no D15139/23

राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करने की जरूरत : कलेक्टर

– राजस्व शिविर में प्रकरणों का सक्रियता एवं तत्परता से निराकरण करना सुनिश्चित करें
– प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए जनमानस को पंजीयन करने हेतु प्रोत्साहित करने कहा
– सघन पौधरोपण करने के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कहा
– किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश
– साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव 03 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए शिविर लगाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 4 जून से 14 जून 2025 तक तहसील कार्यालयों में आयोजित तहसील स्तरीय राजस्व शिविर में अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, त्रुटि सुधार, सीमांकन, डायवर्सन, आरबीसी 6-4, किसान किताब, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, अतिक्रमण हटाये जाने से संबंधित राजस्व प्रकरणों का सक्रियता एवं तत्परता से निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिविर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, कोटवार  को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व शिविर के संबंध में जानकारी देने के लिए मुनादी कराने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए जिले मेंं सघन पौधरोपण करने के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही पौधों की देखभाल करना भी आवश्यक है। वन विभाग से पौधे प्राप्त कर पौधे लगाएं जाएगे। साथ ही कृषि, उद्यानिकी, नगर निगम एवं अन्य सभी विभाग आपस में समन्वय करते हुए पौधरोपण के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने शासन की महती योजना प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए जनमानस को पंजीयन करने हेतु प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को 78 हजार रूपए तक अनुदान मिलेगा और बिजली बिल में कमी आएगी। उन्होंने बड़ी कालोनी में इस योजना के तहत सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रेरित करने कहा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्य करें।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि स्कूलों के प्रारंभ होने के पहले लोक निर्माण विभाग, हाऊसिंग बोर्ड, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग स्कूलों के मरम्मत कराने का कार्य कर लें। उन्होंने किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए लीड बैंक मैनेजर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित एवं कृषि विभाग को इस कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदन योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में ब्लाकिंग कम है, वहां इसे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि शासन की योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड से क्लेम प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग समन्वय करते हुए हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करें। उन्होंने खाद, बीज के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने राजस्व के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख, भू-आबंटन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा की।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि जिले में स्वच्छता हेतु मॉडल के लिए पांच गांवों को चिन्हांकित किया गया है और इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधरोपण के लिए तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण हेतु इको क्लब को जागरूक करना है। इस अवसर पर प्रशिक्षु डीएफओ श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्री मनोज मरकाम, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री श्रीकांत कोर्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु शिविर में पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही शासकीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की*   *- नवीन राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण*…

    Read more

    जिला के विभिन्न ग्रामों में मोबाईल कैम्प एवं ई-केवायसी शिविर का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 04 अक्टूबर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी