Ro no D15139/23

डिप्लोमा इन हैण्डलूम एण्ड टेक्सटाईल टेक्नोलॉजी के त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

डिप्लोमा इन हैण्डलूम एण्ड टेक्सट
राजनांदगांव 04 जून 2025। ग्रामोद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्था चाम्पा एवं वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित बरगढ़ (उड़ीसा) में जुलाई 2025 से प्रारंभ होने वाले डिप्लोमा इन हैण्डलूम एण्ड टेक्सटाईल टेक्नोलॉजी के त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर एवं लेटेराल एण्ट्री के माध्यम से सीधे तृतीय सेमेस्टर मेें प्रवेश हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियेां से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। डिप्लोमा इन हैण्डलूम एण्ड टेक्सटाईल टेक्नोलॉजी के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु कक्षा 10वीं अथवा समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी विषय सहित उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके लिए आयु सीमा 15 से 23 वर्ष, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 17 से 25 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।
डिप्लोमा इन हैण्डलूम एण्ड टेक्सटाईल टेक्नोलॉजी के त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के लेटेराल एण्ट्री के माध्यम से सीधे तृतीय सेमेस्टर मेें प्रवेश हेतु गणित, भौतिकी एवं रसायन विषय सहित कक्षा 12वीं की परीक्षा के साथ वस्त्र प्रौद्योगिकी में अतिरिक्त विषय सहित 10वीं परीक्षा के साथ 2 वर्ष का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से प्रशिक्षण प्राप्त या 12वीं परीक्षा के साथ 2 वर्ष का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी प्रवेश हेतु पात्र होंगे। इसके लिए आयु सीमा 17 से 25 वर्ष, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 17 से 27 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। इस संबंध में अन्य जानकारी एवं आवेदन पत्र संस्थान के वेबसाईट www.iihtchampa.org.in से प्राप्त की जा सकती है। स्वप्रमाणित आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट, ईमेल iihtchampacg@gmail.com या स्वयं उपस्थित होकर 10 जून 2025 को शाम 5 बजे तक प्राचार्य भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान मड़वा प्लांट रोड लछनपुर चौक चाम्पा जिला जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़) पिन 495669 में जमा किया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए ग्रामोद्योग संचालनालय हाथकरघा इन्द्रावती भवन नवा रायपुर एवं जिले में जिला हाथकरघा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    सेवा सेतु शिविर में पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही शासकीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की*   *- नवीन राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण*…

    Read more

    जिला के विभिन्न ग्रामों में मोबाईल कैम्प एवं ई-केवायसी शिविर का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 04 अक्टूबर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी