Ro no D15139/23

कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न उर्वरक विक्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितता पाए जाने पर दुकानदारों को नोटिस जारी

अम्बिकापुर 04 जून 2025/  जिले के कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देश पर मंगलवार को कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अम्बिकापुर के विभिन्न उर्वरक विक्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रायगढ़ रोड स्थित दो प्रतिष्ठान मेसर्स विजय ट्रेडिंग कम्पनी एवं शंकर ट्रेडिंग कम्पनी में अनियमितताएं पाई गईं। इस दौरान पाया गया कि विक्रय केंद्रों द्वारा श्रोत प्रमाण पत्र के अतिरिक्त उर्वरकों का भण्डारण एवं विक्रय किया जा रहा था, जिस हेतु उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर उक्त उर्वरकों का विक्रय प्रतिबंधित करते हुए उर्वरक जब्त कर लिए गए। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री पिताम्बर सिंह दीवान, तहसीलदार अम्बिकापुर श्री उमेश बाज, तहसीलदार श्री जयन्द्र सिंह,  नायब तहसीलदार लखेश्वर सिदार एवं कृषि विभाग से सहायक संचालक कृषि श्री अभिषेक झा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती बिबियाना बेक तथा निरीक्षक श्री जे. आलम एवं श्रीमती श्वेता पटेल उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    जिले के 75 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा

    19,255 अभ्यर्थियों के लिए दो पालियों में हुई परीक्षा, प्रथम पाली में 14,702 और द्वितीय पाली में 14,666 अभ्यर्थी रहे उपस्थित   अम्बिकापुर 04 अक्टूबर 2026/ सरगुजा जिले में रविवार…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इंजीनियरिंग महाविद्यालय में रक्तदान, नेत्रदान अंगदान, एवं देहदान जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों ने लिया अंगदान का संकल्प, रेड क्रॉस ने दिया ’’रक्तदान महादान – अंगदान जीवनदान’’ का संदेश

    अम्बिकापुर 04 अक्टूबर 2026/  कलेक्टर एवं अध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सरगुजा श्री अजीत बसंत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सह सचिव, भारतीय…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी