Ro no D15139/23

एक श्रेष्ठ भारत, दिग्विजयी भारत, समरस भारत, समृद्ध भारत बनाने में अपना योगदान करें –  दीपक विस्पुते

0 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम (सामान्य), मध्य क्षेत्र

 

बिलासपुर, 7 जून 2025 / बिलासपुर के कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) मध्यक्षेत्र का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में वर्ग के वर्ग कार्यवाह श्री विक्रम सिंह जी ने सभी प्रमुख अधिकारियों का परिचय कराते हुए वर्ग का प्रतिवदेन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 18 मई से प्रारंभ हुए कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 मध्य क्षेत्र में कुल 308 स्थानों के 382 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इन स्वयंसेवकों में कृषक, महाविद्यालयीन छात्र, व्यसायी, कर्मचारी, अधिवक्ता, अभियंता, चिकित्सक, प्राध्यापक आदि शामिल थे।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में 58 शिक्षक, 13 पालक कार्यकर्ता पूर्ण समय वर्ग में उपस्थित रहें। यह वर्ग प्रातः 04:15 से जागरण प्रारंभ होकर रात 10:15 बजे तक संचालित होती थी, जिसमें शारीरिक, बौद्धिक, श्रम साधना के विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। स्वयंसेवकों को वर्ग में सेवा कार्य, संपर्क और प्रचार विभाग के कार्यों के प्रति समझ विकसित करने हेतु व्यवहारिक प्रशिक्षण दिए गए।

इस समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित छत्तीसगढ़ लोकनाचा राष्ट्रीय रासधारी (रहस) के डॉ. उग्रसेन कन्नौजे जी अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि आज का यह प्रकट कार्यक्रम मेरे जीवन के लिए ऐतिहासिक है। मैंने अपने जीवन काल में बहुत बड़े-बड़े मंचन किये, परंतु आज मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आना मेरे लिए बड़ा सौभाग्य का विषय है। दुनिया में एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही तो है, जो छोटे छोटे समाज को और हिन्दू पद्धति को चिर स्थायी बनाएं रखने के लिए यहां पर जो स्वयंसेवकों के गुण निर्माण की संख्या हो रही है, उसमें हम सब की सहभागिता हो। प्रत्येक वर्ग में अपने बच्चों को ऐसे कोई खास कार्य के लिए तत्पर और मातृभूमि की रक्षा के लिए तत्पर रहें।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख श्री दीपक विस्पुते ने कहा कि प्राचीन भारत श्रेष्ठ भारत रहा है।

आकांताओं के हजार वर्ष के शासन के समाज में कुछ दोष एवं समाज में आत्महीनता, आत्म गौरव का अभाव हमारे सामाजिक पतन का कारण बना।

कृणवन्तो विश्वआर्यम का संदेश देने वाला हिन्दू समाज अभाव एवं संकटो से ग्रस्त होकर नैरास्य (निराशा) के वातावरण में लिप्त था। इसे दूर करने हेतु, समाज में देशभक्ति, अनुशासन एवं संगठन का भाव जागरण करने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गत् 100 वर्षों से समाज व राष्ट्र जागरण के प्रयास में साधनारत है। समाज और देश का वैभव किसी एक संस्था संगठन से नही अपितु सारे जागरूक समाज के प्रयास से ही संभव है। अतः सारा समाज एक श्रेष्ठ भारत, दिग्विजयी भारत, समरस भारत, समृद्ध भारत, बनाने में अपना भी योगदान करें, आने वाले समय में 2047 का भारत दुनिया का नेतृत्व करता हुआ, भारत समस्त समाज के प्रयास से खड़ा होकर विश्वमंगल भारत की संकल्पना को साकार करता हुआ दिखेगा।

उन्होंने संघ द्वारा आह्वान पंच परिवर्तन की विस्तृत जानकारी दी। इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सायं 06:15 बजे किया गया।

इस समारोह में स्वयंसेवकों ने घोष, समता, आसन, नियुद्ध, पद विन्यास, दंड संचालन और राष्ट्रभक्ति गीत का मनमोहक सामूहिक प्रदर्शन किया।

*पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, लगाएं एक साथ पेड*

कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 (सामान्य) मध्य क्षेत्र में आए शिक्षार्थियों ने बीते गुरूवार को विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में पेड़ लगाए। पौधारोपण का कार्य शिक्षार्थियों के अतिरिक्त शिक्षक और वर्ग में उपस्थित अधिकारियों ने भी लगाया। इसके अतिरिक्त पूरे बीस दिनों में खाद्यान और पानी की बर्बादी रोकने तथा उपयोग की हुई वस्तुओं जैसे प्लास्टिक बोतल से बनायी गयी सामानों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इको वृक्ष एवं सीड बाल के निर्माण का कार्य किया गया।

*प्रदर्शनी के माध्यम से दिखा विभागों का बेहतर कार्य*

इस वर्ग में मध्य क्षेत्र के सभी प्रान्तों द्वारा कई विभागों का प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रहा। जहाँ एक तरफ सेवा प्रकल्पों के चलाए जा रहे सेवा कार्यों की प्रदर्शनी अपनी सार्थक पहल को प्रकट कर रही थी, वहीं स्वावलंबन की दिशा में कागज के थैले आदि का निर्माण स्वावलंबी होने की प्रेरणा दे रहा था।

इसी कम में प्रचार विभाग की प्रदर्शनी द्वारा प्रचार के सभी आयामों की संक्षिप्त जानकारी शिक्षार्थियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। इसमें भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण और उपयोगी कानून की जानकारी बेहतर सन्देश दे रही थी। वर्ग में मातृभाषा दिवस, स्वदेशी दिवस, पर्यावरण दिवस, श्री गुरूजी पुण्य स्मरण दिवस के रूप में मनाया गया।

*वर्ग में युवाओं की अधिक संख्या परिवर्तन के लिए हैं तैयार*

इस बार के कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) मध्य क्षेत्र में आए शिक्षार्थियों में युवाओं का बोलबाला रहा है। इसमें कुल 382 शिक्षार्थी में से 226 शिक्षार्थी 30 वर्ष से कम उम्र के थे। इन युवा शिक्षार्थीयों में समाजहित में काम करने की प्रतिबद्धता दिखी, जो समाज परिवर्तन के लिए बेहतर संकेत है।

समापन कार्यक्रम का आभार श्री गणपती रायल जी ने किया। कार्यक्रम में अमृत वचन बोला गया तथा एकल गीत गाया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से बिलासपुर विभाग के माननीय संघचालक डॉ. राजकुमार सचदेव, श्री अनिरुद्ध काउरवार वर्ग के सर्वाधिकारी, श्री प्रवीण जी गुप्त वर्ग पालक अधिकारी, श्री सुरेश जी क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख, श्री कैलाश जी क्षेत्र प्रचार प्रमुख, उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक

    रायपुर, 10 जुलाई 2026/प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह, सामने आया डरावना वीडियो

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह, सामने आया डरावना वीडियो

    Video : न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    Video : न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स