Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 38 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

विधायक श्री ओंकार साहू, महापौर श्री रामू रोहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो ने नवविवाहित जोड़ो कों दिया आशीर्वाद

योजना के तहत वधु के खाते में अंतरित किये जाते है 35 हजार रूपए

धमतरी 10 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज विन्ध्वासिनी मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इस विवाह में 17 शहरी एवं 21 जोड़े ग्रामीण क्षेत्र के थे, इस प्रकार 38 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर विधायक श्री ओंकार साहू, महापौर श्री रामू रोहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो ने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद एवं सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विधायक श्री ओंकार साहू ने कहां की निर्धन एवं गरीब परिवारों सहायता के लिए योजना बहुत सी उपयोगी है। इस योजना से माता-पिता की अपनी बेटियों की शादी की चिंता दूर हो जाती है। वही महापौर श्री रामू रोहरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव द्वारा गरीब बेटियों के हाथ पीले करने का यह पुनीत कार्य किया जा रहा है। योजना अंतर्गत बेटियों को एक साथ 35 हजार रुपए की राशि उनके खाते में सीधे अंतरित की जा रही है जो उनके वैवाहिक जीवन की शुरुआत में सहायक सिद्ध होगा।
बता दे कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रति विवाह 50 हजार रूपए का प्रावधान है, जिसमें 35 हजार रूपए की राशि वधु के खाते में अंतरित की जाती है। वही 7 हजार रूपए की श्रृंगार सामग्री एवं उपहार वर-वधु को दिए जाते हैं। कार्यक्रम श्रीमती मोनिका देवांगन श्रीमती कविता बाबा नगर निगम सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन, श्रीमती विभा चंद्राकर के अलावा पाषर्दगण, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी श्रीमती जगरानी एक्का के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि महिला एवं बाल विकास के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पशु सखियों ने सीखा आधुनिक पशुपालन का व्यवहारिक ज्ञान शैक्षणिक भ्रमण बना ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का माध्यम

    धमतरी, 27 जुलाई 2026। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, धमतरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पशु सखियों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रेरक अवसर…

    Read more

    तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला बनी आजीविका और प्राकृतिक खेती का आधार : ग्राम पंचायत अमाली की आदिवासी बिहान दीदियों ने पेश की प्रेरक मिसाल

    धमतरी, 27 जुलाई 2026/ तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला (Azolla) को अक्सर लोग साधारण जलीय वनस्पति समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच