Ro no D15139/23

गांव-गांव पहुंचेगा सुपोषण का संदेश, सांसद भोजराज नाग ने सुपोषण रथ को दिखाई हरी झंडी

बाल स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति लोगों को करेगा जागरूक

 

धमतरी 8 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प शिविर के दौरान सांसद भोजराज नाग ने सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा और श्री प्रकाश बैंस सहित जनप्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर शुभकामनाएं दीं।

महिला एवं बाल विकास विभाग नगरी के संयोजन तथा मोबाइल क्रैशिज संस्था के आयोजन में संचालित यह रथ विकासखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचकर बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा परिवारों को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और बाल देखभाल के प्रति जागरूक करेगा। रथ के माध्यम से संतुलित एवं पौष्टिक आहार, कुपोषण की रोकथाम तथा बच्चों के स्वस्थ विकास से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

 

अधिकारियों ने बताया कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से नगरी विकासखंड में 7 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए 124 ‘लईका घर’ संचालित हैं। इनके माध्यम से बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं प्रारंभिक बाल विकास से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ परिवारों को बेहतर पालन-पोषण के लिए जागरूक किया जा रहा है।

सांसद भोजराज नाग ने कहा कि सुपोषित बचपन ही स्वस्थ और मजबूत भविष्य की नींव है। उन्होंने लोगों से सुपोषण अभियान से जुड़कर बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण में सहभागी बनने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रवण कुमार मरकाम, श्रीमती पिंकी शिवराज साह, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू सहित कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा

एसडीएम प्रीति दुर्गम बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

        *कंवर समाज ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण*   *जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष देश के लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री*   *विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका*   *नक्सलवाद के अंत के साथ बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस