Ro no D15139/23

रोबोटिक्स से ड्रोन तक, विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक तकनीक

ओरेकल पब्लिक स्कूल में स्टेम रोबो हब इंडिया की व्यावहारिक कार्यशाला

 

 

धमतरी। 8 अक्टूबर 2026 जिले के ओरेकल पब्लिक स्कूल धमतरी एवं भखारा के विद्यार्थियों के लिए स्टेम रोबो हब इंडिया द्वारा रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, 3डी प्रिंटिंग, ड्रोन तकनीक एवं कोडिंग पर विशेष व्यावहारिक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का संचालन संस्थापक श्री देवव्रत सिन्हा के मार्गदर्शन में डायरेक्टर श्री सौरभ अग्रवाल तथा प्राचार्य श्री सोमन् साहू एवं श्रीमती उपमा तिवारी के सहयोग से किया गया।

 

कार्यशाला में विद्यार्थियों ने 20 से अधिक प्रकार के रोबोट संचालित किए तथा रोबोट रेस, फुटबॉल सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने सेंसर, मोटर और माइक्रोकंट्रोलर की कार्यप्रणाली को समझने के साथ ब्लॉक कोडिंग के जरिए रोबोट को चलाना, नृत्य करना और बोलना सिखाया। कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित ब्रेन रोबोट से संवाद तथा डॉग रोबोट का आवाज, रिमोट और मोबाइल से संचालन भी किया।

 

3डी प्रिंटिंग सत्र में विद्यार्थियों ने स्वयं डिजाइन तैयार कर विभिन्न उपयोगी वस्तुओं की प्रिंटिंग की और डिजाइन से उत्पाद तक की प्रक्रिया समझी। साथ ही ड्रोन के हिस्सों, डीआईवाई ड्रोन किट की असेंबली एवं संचालन का प्रत्यक्ष अनुभव लिया। आर्डुइनो, सी प्लस प्लस और पाइथन प्रोग्रामिंग के माध्यम से स्मार्ट नोटिस बोर्ड, स्मार्ट स्विच बोर्ड, स्मार्ट डोर लॉक सहित विभिन्न परियोजनाओं का निर्माण एवं प्रदर्शन किया गया।

 

कार्यशाला ‘सीखो और करके देखो’ की अवधारणा पर आधारित रही। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान मिलने के साथ नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिला।

समापन अवसर पर श्री देवव्रत सिन्हा ने श्री सौरभ अग्रवाल एवं श्रीमती उपमा तिवारी को 3डी प्रिंटेड श्री गणेश एवं श्री कृष्ण की प्रतिमा भेंट की। विद्यालय की ओर से श्री सिन्हा को श्रीफल एवं शॉल भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसी तकनीकी कार्यशालाएं आयोजित करने की बात कही।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा

    *वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचारों का लाभ शासन के विभिन्न विभागों और आमजन तक पहुंचाने पर जोर*   *प्रदेश के युवाओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने में…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में की शिरकत, युवा क्रिएटर्स से पॉडकास्ट शैली में किया संवाद*   *जनता की पसंद से चुने गए क्रिएटर्स, 16 मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू