Ro no D15139/23

विश्व रक्तदाता दिवस पर छत्तीसगढ़ में सेवा प्रतिबद्धता, राज्य में 1500 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित

*आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई*

*स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में सभी जिलों में रक्तदान शिविर, हजारों लोगों ने लिया भाग, स्वास्थ्यकर्मियों ने निभाई सक्रिय भूमिका*

रायपुर, 14 जून 2025/

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ ने रक्तदान के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त करते हुए इस वर्ष उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। राज्यभर में आयोजित 48 से अधिक रक्तदान शिविरों और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 1500 यूनिट से अधिक रक्त का संग्रहण किया गया, जबकि लगभग 2500 नागरिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ ली।

राज्य के 36 संचालित ब्लड बैंकों ने इस व्यापक अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने न केवल रक्तदान कर उदाहरण प्रस्तुत किया, बल्कि आमजन को इसके महत्व से अवगत कराने हेतु जागरूकता कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर *आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला* ने स्वयं रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई और नागरिकों से नियमित रक्तदान की अपील की। उन्होंने कहा, *”रक्तदान न केवल जीवन रक्षक कार्य है, बल्कि यह समाज में मानवीय एकता और करुणा का प्रतीक भी है। हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।”*

प्रदेशभर में इस दिन को लेकर उत्साहजनक माहौल देखने को मिला। सभी जिला अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और ब्लड बैंक संस्थानों में नागरिकों, विद्यार्थियों, समाजसेवियों और शासकीय सेवकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

भीमराव अंबेडकर अस्पताल, रायपुर के जूनियर डॉक्टरों द्वारा भी सेवा-भावना से प्रेरित होकर किए गए स्वैच्छिक रक्तदान ने इस अभियान को ऊर्जा प्रदान की ।

*स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाई प्रतिबद्धता*
प्रदेश के लगभग सभी जिलों में स्वास्थ्यकर्मियों ने सेवा-भावना से प्रेरित होकर रक्तदान किया। यह अभियान विभाग की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिसमें अधिकारियों से लेकर मैदानी अमले तक ने स्वयं भागीदारी निभाकर एक सशक्त सामाजिक संदेश दिया। ब्लड बैंकों ने रक्त संग्रहण प्रक्रिया को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई। यह आयोजन राज्य के स्वास्थ्य ढांचे में मानवता, सहभागिता और संवेदनशीलता के समन्वय का प्रतीक बनकर सामने आया।

  • Related Posts

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

      0 795 के स्थान पर 608 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अर्हकारी अंक नहीं पाने के कारण संख्या हुई कम 0 पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं,…

    Read more

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      *भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना* *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप