Ro no D15139/23

महिला नगर सैनिकों भर्ती की लिखित परीक्षा 22 जून को

जगदलपुर 16 जून 2025/ बस्तर संभाग के सातों जिले में बालिका आश्रम एवं छात्रावासों में रह रहे बालिकाओं के सुरक्षा व्यवस्था हेतु कुल-705 महिला नगर सैनिकों की भर्ती कार्यवाही में शारीरिक दक्षता में पास हुए सभी महिला अभ्यर्थियों को 22 जून दिन (रविवार) को लिखित परीक्षा लिया जायेंगा। सभी अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाइट  vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉग इन पेज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है, साथ ही अभ्यर्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर प्राप्त एसएमएस के यू.आर.एल. को लिंक करके भी सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है।

परीक्षा दिवस में अभ्यर्थी लगभग 01 घण्टे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित हो। ताकि पहचान पत्र से उनका पहचान कर परीक्षा केन्द्र मे जाने की अनुमति दी जा सके। अभ्यर्थी सम्पूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जाये। अभ्यर्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा गया है। यदि किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र के संबंध में कठिनाइयां होती है तो हेल्पलाइन नम्बर 0771-2972780, 8269801982 पर प्रातः 10 बजे से सायं 05.30 बजे तक संपर्क कर सकते है।

परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आईडी प्रूफ जैसे- मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड,पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त अंकसूची मूल रूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के आभाव में परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेंगा। प्रकाशन करने का कष्ट करें ताकि सभी अभ्यर्थियों को सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकें और लिखित परीक्षा में शामिल हो सकें।

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बस्तर के घाटलोहंगा में मानवता की मिसाल भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ

     जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?